भाजयुमो ने भारत माता की महाआरती, गूंजते रहे भारत माता की जय जय कारे

3

भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व विधायक समेत पार्टी के कई वरीय नेता हुए शामिल

जमशेदपुर: भाजयुमो झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत शनिवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर द्वारा भारत माता की महाआरती की गई। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने साकची शीतला मंदिर परिसर में भारत माता की भव्य आरती की। इस दौरान भारत माता को फूलों से श्रृंगार कर पूरे मंदिर परिसर को मिट्टी के दीपक से सजाया गया। कार्यकर्ताओं ने पूरे भक्तिभाव से भारत माता की बड़ी तस्वीर के समीप आरती की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पुष्प लेकर संकल्प लिया कि मातृभूमि की रक्षा के साथ राष्ट्र प्रथम के भाव को सर्वप्रथम रखकर माँ भारती को परम् वैभव पर ले जाएंगे। इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। युवाओं में देशभक्ति का एक अलग ही जज्बा देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से महाआरती की गई है। वर्तमान में युवाओं के मन में खंडित भारत, कम होती सीमा, सीमांत घुसपैठ की पीड़ा है। उनके पास एक समृद्ध, नेतृत्व करने वाले भारत, विश्व शांति का संदेश देने वाला अखंड भारत का सपना है। और यह सपना युवाओं के मजबूत संकल्प से पूर्ण होगा। जमशेदपुर सहित पूरे देश के युवा पीढ़ी खंडित भारत को पुनः अखण्ड भारत बनाने को संकल्पित हैं।

महाआरती के दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, संजीव कुमार, कल्याणी शरण, प्रदेश युवा मोर्चा के जमशेदपुर प्रभारी आशुतोष तिवारी, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, निशांत कुमार, कृष्णा शर्मा काली, प्रदीप मुखर्जी, अभिमन्यु सिंह चौहान, अमरजीत सिंह राजा, उमेश पांडेय, मनोज वाजपेयी, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, दिनेश शर्मा, उमेश पांडेय, विनोद राय, अजय सिंह, हेमंत सिंह, विनोद सिंह, कौस्तव राय, मनी मोहंती, सुमित श्रीवास्तव, राज मिश्रा, शशांक शेखर, शशि यादव, लोकनाथ त्रिपाठी, प्रकाश दुबे व अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना को ध्यान में रखते हुए नवरात्रि ज्वारा महोत्सव का होगा आयोजन-दिनेश कुमार

Sun Apr 4 , 2021
जमशेडोर : जमशेदपुर के श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी के समिति बैठक का आयोजन मंदिर प्रांगण स्थित भवन में किया गया,बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया,तीन वर्ष के अंतराल में होने वाले चैत्र नवरात्र ज्वारा पूजन की तैयारी को लेकर पूजा समिति का गठन […]

You May Like

फ़िल्मी खबर