विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया

3

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। पूजन कार्यक्रम प्रातः 8.45 बजे प्रारंभ होकर 10.15 बजे तक पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके पश्चात दोपहर 12.30 बजे से प्रसाद का वितरण किया गया। संध्या 6 बजे आरती का आयोजन किया गया। पूजन कार्यक्रम में वरूण देवता, सप्तधृत मार्तिका,, षोड्स मार्तिका, नवग्रह आदि देवी देवताओं सहित बुद्धि-विद्या की अधिष्ठार्थी देवी महा सरस्वती देवी की विशेष पूजा अर्चना की गयी। जिसमें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय अपने भतिजे आशुतोष राय, बहु पारूल सिंह, पोती आयंशी राय एवं परिवार के सदस्यों के साथ सम्मिलित हुए और जमशेदपुर तथा झारखंड की जनता के उज्जवल भविष्य की कामना की। जिस प्रकार ऋतुराज बसंत के आगमन के साथ ही प्रकृति में निखार आ जाता है उसी तरह जमशेदपुर तथा झारखंड की जनता भी खुशहाल रहे इसकी कामना की गयी। पूजन तथा प्रसाद में भाजमो के कार्यकार्ताओं के साथ ही विभिन्न दलों व संगठनों के नेता, समाजसेवी, व्यावसायी, विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के शिक्षक व छात्र-छात्रायें आदि शामिल। जिसमें मुख्य रूप से सुबोध श्रीवास्तव, रामनारायण शर्मा, मुकुल मिश्रा, अजय सिन्हा, अशोक गोयल, शिक्षा प्रतिनिधि एस पी सिंह, राकेश पाण्डेय, मिथिलेश श्रीवास्तव, हरेराम सिंह, टुन्नु चैधरी, पी एन सिंह, कविता परमार, वंदना नामता, भास्कर मुखी, प्रभु राम मुंडा, कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, धर्मेन्द्र प्रसाद, आकाश साह, अनिकेत सावरकर, प्रेम करण पाण्डेय, त्रिलोचन सिंह, अमित शर्मा, प्रकाश कोया, राजेश मुखी, रोमेन भकत, महेश तिवारी, एम चन्द्रशेखर राव, नागेन्द्र सिंह, विनोद राय, वरूण सिंह, विजय नारायण सिंह, चुन्नु भूमिज, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, कन्हैया ओझा, मो. मुस्ताक अहमद आदि गणमान्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्णिमा नेत्रालय स्थापना दिवस पर अस्तित्व की मीरा तिवारी सम्मानित

Wed Feb 17 , 2021
जमशेदपुर : पूर्णिमा नेत्रालय के स्थापना दिवस पर सामाजिक कार्यों के लिए और लगातार नेत्र जांच शिविर का आयोजन करके सैकड़ों मोतियाबिंद के मरीजों का आप्रेशन के लिए सहयोग किए जाने पर अस्तित्व की मीरा तिवारी को सम्मानित किया गया। मीरा तिवारी को मंगलवार को सम्मानित किया।

You May Like

फ़िल्मी खबर