जमशेदपुर : जमशेदपुर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इनर ह्वील क्लब जमशेदपुर ईष्ट ने रजक समाज मनीफिट बस्ती के महिलाओं के बीच होली स्पेशल कुछ स्नैक्स बनाने की एक प्रतियोगिता का आयोजन किया | इस प्रतियोगिता में करीब 30 महिलाओं ने बहुत ही उत्साह पूर्वक शामिल हुए तथा कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर उसे सुन्दर सजावट के साथ प्रस्तुत किये |क्लब की ओर से विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया , जिन्हें क्लब के पूर्व अध्यक्ष इरा बन्द्योपाध्याय और नीलिमा प्रकाश स्पनसर किये | सभी प्रतिभागियों को भी कई पुरस्कार दिये गये | उपस्थित महिलाओं तथा बच्चों के बीच चकलेट वितरण किया गया|
क्लब के पूर्व अध्यक्ष इरा बन्द्योपाध्याय ने महिला सशक्तिकरण के विषय में उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया | रजक समाज महिला समिति के सेक्रेटरी श्रीमती अनुराधा की इस पूरे कार्यक्रम में काफी योगदान रहा | इस मौके पर क्लब की ओर से इरा बन्द्योपाध्याय, मजंरी भट्टाचार्य, सम्पा उपाध्याय, पूनम वर्मा, मधुमिता सान्याल, सोनाली मोहांती आदि उपस्थित थीं |


