भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, इस्तीफे की मांग की

2

जमशेदपुर : मुंबई की एक युवती द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाए गए बलात्कार के आरोप पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर माहिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। रविवार को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं ने साकची बंगाल क्लब के समीप गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ज्योति अधिकारी ने कहा कि राज्य में जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है, तबसे कोई न कोई ऐसा कार्य होता आ रहा है जिसमें महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है। कभी आदिवासी महिला पर अत्याचार होता है तो कभी किसी का बलात्कार कर दिया जाता है। वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर 2013 में एक महिला (मुंबई, महाराष्ट्र) का बलात्कार का संगीन आरोप लगाया गया है। जिसपर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा द्वारा संज्ञान लेकर जांच की मांग की गई है। ऐसे कुकृत्य करने के बाद हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए जल्द से जल्द इस्तीफे की मांग की है।

इस दौरान प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, राजपति देवी, प्रीति सिन्हा, पुष्पा तिर्की, नीलू मछुआ, कांची लोहार, ज्योति अधिकारी, शुक्ला हलदर, लीना चौधरी, लक्ष्मी मिर्धा, नीलू झा, अरविंदर कौर, सीता सिंह, सीमा जयसवाल, गीता सिंह, संजना साहू, गुलनार खान, प्रीति हलदर, बंदना आलोगी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तैलिक साहू समाज संगठन की मजबूती व बच्चों की शिक्षा पर देगा जोर

Sun Dec 20 , 2020
जमशेदपुर: रविवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक में जमशेदपुर शहर में अपना भवन बनाने के लिए जमीन खरीदने एवं समाज की मजबूती के लिए जिला भर में क्षेत्र कमिटी का गठन तथा विस्तार करने पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में […]

You May Like

फ़िल्मी खबर