भोजपुरी परिषद एवं ब्राह्मण संघ ने मनाया सतुआन

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न अंचल में पारंपरिक त्यौहार सतुआन पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। सूर्य के मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने पर यह पर्व मनाया जाता है। यह त्यौहार बिहार अंचल के लोग मनाते हैं| इस ‌अवसर पर गुरुवार को विश्व भोजपुरी विकास परिषद और ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के सदस्यों ने सतुआन मिलन कार्यक्रम का आयोजन मनिफिट में किया। शामिल लोगों ने स्नान दान किया और सत्तू, आम की चटनी, गुड़ का भोग लगाकर उसका सेवन किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-पाठ भी किया।
शरीर की तपिश दूर करता है सत्तू : श्रीनिवास तिवारी

इस पर्व पर सत्तू का सेवन करने का वैज्ञानिक कारण भी है। विश्व भोजपुरी विकास परिषद के अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ने बताया कि गर्मी के दिनों में सूर्य की तपिश से शरीर का पित्त कुपित हो जाता है। इससे निजात पाने के लिए आम के टिकोरे की चटनी सत्तू के साथ सेवन करने से धूप का असर कम होता है। इसी क्रम में लोग आम का पन्ना पीकर भी सूर्य की गरमी से होने वाले दुष्प्रभाव को दूर करते हैं। मौके पर विशेष रूप से श्रीनिवास तिवारी, मुन्ना चौबे, महेंद्र पांडेय, कमलेश दूबे, अप्पू तिवारी, पवन ओझा, अंकित आनंद, अरुण शुक्ला, सहित दीपु दुबे,अभिषेक ओझा,समेत अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाक़ात, झारखंड के युवाओं में संसदीय कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्यशाला के आयोजन का किया आग्रह

Fri Apr 15 , 2022
जमशेदपुर । भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाक़ात के दौरान कुणाल षाड़ंगी ने उनसे आग्रह किया कि राज्यसभा के द्वारा झारखंड के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और स्कूलों के छात्र- छात्राओं के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर