गिरिडीह में किशोरी को अगवा कर कार में सामूहिक दुष्कर्म

4

गिरिडीह:-  निमियाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीया एक किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वह अपने घर से शुक्रवार की रात शौच के लिए निकली थी। तभी कार सवार दो युवकों ने उसे अपने वाहन में बैठा लिया। उसके बाद दुराचार किया। इस बीच लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण दौड़े और कार को घेर लिया।

मौके पर पुलिस ने एक आरोपित रोहित कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है। सूचना पाकर किशोरी के पिता पहुंचे। पीडि़ता ने उन्हें बिलखते हुए सारी बात बताई। पिता ने शनिवार को निमियाघाट थाने में इसी थाना क्षेत्र के बालूटुंडा निवासी रोहित कुमार साव एवं बबलू साव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले में अनुसंधान हो रहा है। फरार बबलू साव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंग्लैंड बना विश्व चैंपियन, 48 साल और 743 वनडे के बाद मिली ट्रॉफी

Mon Jul 15 , 2019
राँची :- क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड ने आखिरकार आईसीसी विश्व कप (ICC World Cup 2019) जीत लिया है. उसने क्रिकेट इतिहास का सबसे रोमांचक फाइनल जीतकर विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया. मेजबान इंग्लैंड ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया. यह उसका पहला विश्व कप खिताब है. इंग्लैंड वनडे विश्व […]

You May Like

फ़िल्मी खबर