गोविंदपुर : बिजली मिस्त्री पोल पर चढ़ा, तुरंत गिरा, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

3

जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर में आज एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गोविंदपुर कैलाश नगर में करंट लगने से हुई मौत के शिकार बिजली मिस्त्री सुमित सिंह  सुंदर नगर के हितकू का रहने वाला है। वर्तमान में वह गोविंदपुर कैलाश नगर में ही अपनी बुआ के घर में रहता था। । 30 वर्षीय सुमित सिंह वायरिंग का भी काम करता था। कहते हैं कि  किसी के  कहने पर वह बिजली के पोल पर चढ़कर जमुना रजक के घर की कटी हुई बिजली के तार को जोड़ने को तैयार हो गया था। सुबह करीब 7:30 बजे वह बिजली के सीमेंट वाले पुल पर चढ़कर लाइन का तार जोड़ रहा था तभी उसे करंट लगा और वह पोल से नीचे गिरा। गंभीर हालत में पड़ा देखकर इसकी सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी गई। गोविंदपुर पुलिस ने उसे टाटा मोटर्स हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस ने देखा घटना का वीडियो फुटेज

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी हष. थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल के पास एक व्यक्ति के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसे खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि बिजली मिस्त्री यमुना रजक के घर पर 7.30 बजे के आसपास पहुंचता है। वह उसके घर के अंदर जाता है. यकुछ देर के बाद घर से निकलता है और अपना चप्पल खोल कर पोल पर चढ़ने लगता है. कुछ ही मिनट म वह नीचे गिर जाता है. उसके बाद जमुना रजक नजदीक आकर उसे देखता है। फिर वह उसे छुने की कोशिश करता है, लेकिन उसे भी करंट लगता है, उसके बॉडी में करंट था. इसलिए बांस से ग्रिल में सट रहे तार को हटाया जाता है। लेकिन पुलिस के आने के पहले ही यमुना रजक कहां से निकल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला कमेटी का हुआ विस्तार, मंडल अध्यक्षों की भी हुई घोषणा

Sun Jun 13 , 2021
■ अभिमन्यु सिंह चौहान एवं सूरज कुमार बने महामंत्री, राज मिश्रा बने कोषाध्यक्ष। जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गयी है। रविवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव से स्वीकृति के पश्चात […]

You May Like

फ़िल्मी खबर