विजय दिवस के उपलक्ष्य में जय हिंद मॉर्निंग वाकर ग्रुप, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, क्रीड़ा भारती द्वारा 1971 में भारत पाक युद्ध में शहीद हुए जवानों को नमन किया गया

जमशेदपुर: विजय दिवस के उपलक्ष्य में जय हिंद मॉर्निंग वाकर ग्रुप, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, क्रीड़ा भारती द्वारा 1971 में भारत पाक युद्ध में शहीद हुए जवानों को नमन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार ने बताया कि 1971 का युद्ध केवल दो देशों के बीच युद्ध नहीं था बल्कि मानवता के लिए विश्व का भूगोल बदला गया और एक नए देश बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस युद्ध में पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया जो विश्व में एक अनूठा रिकॉर्ड है। 16 दिसंबर को भारत सरकार ने विजय दिवस घोषित किया और उसी गौरव के पल को याद करते हैं और उसमे शहिद हुए और भाग लिए सैनिकों को नमन करते हैं। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सेना मेडल से सम्मानित हवलदार राकेश तिवारी भी उपस्थित थे जिनका सम्मान जय हिंद वाकर्स ग्रुप ने किया। राकेश तिवारी ने कश्मीर में सेना के मनोबल और राष्ट्र रक्षा के कार्यों के बारे में बताया। नेवी के ऑफिसर सुखविंदर सिंह ने भी बांग्लादेश जिसका निर्माण भारत ने किया उसके वर्तमान हरकत से नाराजगी जताई और कहा जिसका निर्माण भारत ने किया आज उसके खिलाफ हो रही गतिविधियां ठीक नही। सभा को जमशेदपुर हेल्थ आवेरनेस के अध्यक्ष एस पी सिंह ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन जय हिंद वाकर्स ग्रुप के शेखर सहाय ने किया । कार्यक्रम संचालन राजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर सैनिकों के प्रतिनिधि के तौर पर वरुण कुमार, के एम सिंह, नवेंदु गांगुली, भोला सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जय हिंद वाकर्स के शत्रुघ्न पुष्टि, रंजीत प्रसाद, उमेश, महेश लारोरकर, संजय सिंह, रंजीत, राजीव अंडमान, सुभाष कुमार, नवीन कुमार सिंह, राजेश , महेश, मनोज पांडे, सनोज सिंह, राजा राव, गणेश राव, वरुण कुमार, सत्यप्रकाश, पंकज शर्मा, नायक नरेंद्र सिंह, सिद्धनाथ सिंह, के एम सिंह, सुखविंदर सिंह, हरी सिंह शांडिल्य, डोके जी, हेमंत, के के तिवारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बिरसानगर में स्वर्णिम विजय दिवस उत्सव के अवसर पर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

Thu Dec 16 , 2021
जमशेदपुर : प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बिरसानगर में स्वर्णिम विजय दिवस उत्सव के अवसर पर सैनिक सम्मान समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शिवनाथ शाह , कुंदन सिंह , बलविंदर सिंह विद्यालय के अध्यक्ष भोला मंडल सचिव वि जय शंकर, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय द्वारा संयुक्त रुप से […]

You May Like

फ़िल्मी खबर