कोरोना टीकाकरण अभियान को मिला भाजपा का साथ, वैक्सीन सेंटर पर लगाये सहायता केंद्र

2

जमशेदपुर : वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीनेशन का कार्य जिले में प्रारंभ हो चुका है। कोरोना टीका लगवाने में तेजी लाने के लिए सरकार के साथ भाजपा संगठन भी प्रभावी रूप से साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा जिले के दो स्थानों पर सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। साकची स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सहायता केंद्र का शुभारंभ किया। इन सहायता केंद्रों पर दर्जनों लोगों की मदद की गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सहायता केंद्र प्रारंभ किये गए हैं। जिनमें साकची स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी एवं सदर अस्पताल शामिल हैं। इन स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता अपनी सेवा देंगे। टीकाकरण अभियान को प्रभावी व जनसहायता हेतु हेल्प डेस्क प्रारंभ किये गए हैं। जहां बुजुर्गों एवं महिलाओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सहायता केंद्र में आवश्यक जानकारी के साथ अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मानव सेवा ही धर्म है। समाज के हर व्यक्ति को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में जोड़ने का काम भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं। बताया कि पूर्व में लॉकडाउन के समय भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले में जिस तरह से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई गयी थी। ठीक उसी प्रकार टीकाकरण अभियान को सफल एवं कोरोना मुक्त समाज बनाने में कार्यकर्ता योगदान दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त महानगर अंतर्गत सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रतिदिन पदयात्रा कर कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूकता लाने का कार्य कर रहे हैं। जिससे आधिक से अधिक नागरिकों को समय पर लाभ मिल सके।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, महामंत्री अनिल मोदी, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती, नारायण प्रसाद, संजय रजक, नीरज प्रसाद, अनिरबन राय, राज लोधी, मनीष साहू, राजकुमार सिंह, दीपक नाग, i

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरूनानक विधालय मानगो में स्थित भगत सिंह की जयंती मनी

Tue Mar 23 , 2021
जमशेदपुर : सिख नौजवान सभा मानगो के सदस्यों ने गुरूनानक विधालय मानगो में स्थित भगत सिंह जी कि प्रतिमा को नमन करते हुए माला अर्पण किया। भावभीन श्रद्धाजंली अर्पित की इस दौरान अध्यक्ष गुरविंदर सिंह सिद्धू ने मौजूद लोगों को भगत सिंह एवं उनके साथियों के बलिदान से अवगत कराया […]

You May Like

फ़िल्मी खबर