


जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में दीपावली तथा बाल दिवस के अवसर पर कक्षा 3 से 6 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कार्यक्रमों आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों को दो भागो में बांटा गया जिसमे पहले भाग में कक्षा 3 तथा 4 के छात्रों ने अपनी कलाकारिता दिखाते हुए विभिन्न तरह के रंगोली तथा दियों को बनाया। वही दूसरी ओर बाल दिवस के अवसर पर छात्रों के लिए एक ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमे कक्षा 5 तथा 6 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परिचर्चा का विषय स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू का भारतीय स्वतंत्रता में योगदान पर सभी प्रतिभागी छात्रों ने अपने-अपने विचार रखे।
ऑनलाइन परिचर्चा को विद्यालय की मध्य खंड प्रभारी झूमा मुख़र्जी ने सम्बोधित करते हुए कहा की जवाहर लाल नेहरू आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ भारत के नव निर्माण, लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बच्चों के चाचा नेहरू और देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे | वह अद्भुत वक्ता, उत्कृष्ट लेखक, इतिहासकार, और आधुनिक भारत के निर्माता थे।
पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था और बच्चों से काफी स्नेह होने के कारण इस दिन को प्रत्येक वर्ष ‘बाल दिवस’के रूप में मनाया जाता है। 1964 में नेहरू के निधन के बाद यह फैसला लिया गया कि 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाएग। नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद खस्ताहाल और विभाजित भारत का नवनिर्माण करना आसान काम नहीं था, लेकिन पंचवर्षीय योजना उनकी दूरदृष्टि का ही परिणाम था, जिसके नतीजे सालों बाद मिल रहे है। स्वस्थ लोकतंत्र की नींव रखने और इसे मजबूत बनाने में पंडित नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पंडित नेहरू एक अच्छे नेता और वक्ता ही नहीं, वो एक अच्छे लेखक भी थे. उन्होंने अंग्रेजी में ‘द डिस्कवरी ऑफ इंडिया’, ‘ग्लिमप्स ऑफ वर्ल्ड हिस्टरी’ और बायोग्राफी ‘टुवर्ड फ्रीडम’ कई किताबें लिखी है।ऑनलाइन प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा दिनांक 18 नवंबर 2020 को की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में रूपम सिंह, बन्दना कुमारी, रेनू रानी, ममता कुमारी, रश्मि शर्मा, रंजन कुमार सिंह तथा मंजीत कौर सहित कई शिक्षक तथा छात्र उपस्थित थे।