सृष्टि महिला विकास सेवा समिति के अध्यक्ष , राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन की जिला अध्यक्ष रानी गुप्ता ने पति पत्नी के बीच सुलह कराया

156
रानी गुप्ता अध्यक्ष सृष्टि महिला विकास समिति

जमशेदपुर : सृष्टि महिला विकास सेवा समिति के अध्यक्ष , राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन की जिला अध्यक्ष रानी गुप्ता और हमारे साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष जूही प्रसाद ने भालुबासा हरिजन बस्ती निवासी राज मुखी और उनकी पत्नी जसोदा मुखी के बीच चल रहे विवाद का समाधान कर दिया । दोनों पक्षों को सामने बैठा कर रानी गुप्ता और जूही प्रसाद आपस में सुलह करा कर प्रतिमा जसोदा मुखी को ₹10000 की राशि भरण पोषण के लिए दिए जाने के लिए पति राज मुखी को राजी कर लिया। दोनों पक्षों के बीच एक सुलहनामा का करार किया गया। जिससे कि भविष्य में कोई शक संदेह की गुंजाइश नहीं बनी रहे। इस सुलाना में को दोनों पक्षों ने खुशी के साथ स्वीकार कर लिया। प्रत्येक माह की 1 तारीख को पति राज मुखी पत्नी को गुजारा भत्ता के लिए ₹10000 की राशि दिया करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिद्धार्थ कंपनी में प्लास्टिक का झोला ( बैग) बनाने से दुर्गंध आता है - राजू सामंत

Sun Dec 13 , 2020
जमशेदपुर : क्राइम चेक ऑर्गेनाइजेशन और सामाजिक सेवा संघ के संयोजक राजेश सामंत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सिद्धार्थ कंपनी के प्रबंधक से मुलाकात कर ,राहरगोड़ा क्रिश्चियन बस्ती में सिद्धार्थ कंपनी में प्लास्टिक का झोला ( बैग)बनाया जाता है, यह कंपनी बस्ती के बीच में है और बगल में चर्च […]