जमशेदपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलकर आशीर्वाद लिया। सोमवार को अमित अग्रवाल ने भारत सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर उनसे मिलकर संगठन द्वारा मिले दायित्व पर आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि जमशेदपुर महानगर में युवा शक्ति को संगठित कर उन्हें राष्ट्रहित के योगदान में प्रभावी रूप से भागीदार बनाने की दिशा में कार्य करूंगा। श्री मुंडा ने अमित अग्रवाल को शुभकामनाएं व्यक्त की एवं विश्वास जताया कि अमित अग्रवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा सशक्त व मजबूत बनेगी। अमित अग्रवाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार के नेतृत्व में भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान मंडल पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ताओं ने अमित अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Next Post
टाटा एस और टाटा इंट्रा सहित मिनी ट्रक को लोकप्रिय बनाने में रही महत्वपूर्ण भूमिका
Mon Feb 22 , 2021
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में कॉमर्शियल डिविजन के मार्केटिंग एंड सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट आरटी वासन ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वासन ने 28 वर्षो तक कंपनी को अपनी सेवा दी लेकिन सेवानिवृत्त होने से पहले ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वासन ने […]

You May Like
-
3 months ago
कांग्रेस संगठन और मजबूत होकर आगे बढ़ेगा – राकेश साहू