


जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह मंडल के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष विमल बैठा के नेतृत्व में झलकारी बाई की जयंती मनाई गई।
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास उपस्थित हुए भारतीय जनता पार्टी झारखंड राज्य के प्रवक्ता कुणाल सारंगी जी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह बंटी भूपेंद्र सिंह एवं धर्मेंद्र प्रसाद इस कार्यक्रम स्वागत भाषण बिमल बैठा ने दिया एवम राज्य के पूर्व मुखिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने अपने कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण में किस प्रकार कार्य किए या झारखंड राज्य के लिए बहुत बड़ी गौरव की बात थी उन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में बहुत से कार्य किए गए जिसमें ₹1 में रजिस्ट्री जो आज हेमंत सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है ,साथ ही उनके द्वारा जो भी महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य किए गए वह झारखंड राज्य के लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है साथ ही झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी झलकारी बाई के विषय में विस्तार पूर्वक बातों को रखा ।कार्यक्रम के अंत में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो पूरे समाज को स्वच्छ रखने के लिए दिन रात मेहनत करती हैं अस्पतालों में गंदगी साफ करना सड़कों में सफाई करना ऐसे अनुसूचित वीर महिलाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार रजक ने किया, मुख्य रूप से बारीडीह मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा का धीरज मुखी एवं महिला मोर्चा की गंगा देवी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री मधु मुखी अजीत कालिंदी ओमप्रकाश रजक,
अमित बाग संजय राज,हीरा लाल रजक ,विक्की सोना ,विजय किशोर संजय राज मौजूद थे।