युवा मोर्चा ने 1971 के योद्धाओं को किया सम्मानित

11

जमशेदपुर: भारत और पाकिस्तान के बीच सन 1971 के युद्ध में अपनी अहम भूमिका निभा चुके शहर के वीर योद्धाओं को ‘विजय दिवस’ के गौरवमयी अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा सम्मानित कर आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा ने किया। इस दौरान शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सिदगोड़ा निवासी सूबेदार मेजर नीलकमल महतो एवं गोलमुरी निवासी हवलदार शिवनाथ शाह को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया गया।
सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि आज 16 दिसम्बर भारत के बहुत ही गौरवशाली दिन हैं। आज ही के दिन 1971 में पाकिस्तान के लगभग 93000 सैनिकों ने भारतीय सेना के पराक्रम एवं वीरता के आगे नतमस्तक होकर घुटने टेके थे जिससे नए देश बांग्लादेश का उदय हुआ था। विजय दिवस को हम सब को कभी भी नहीं भूलना चाहिए और आज की युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेकर देश की भक्ति व सेवा करनी चाहिए।। आज उसी जंग का हिस्सा रहे जमशेदपुर के योद्धाओं को सम्मानित करना हमारे लिए सौभाग्य की बात हैं। इनकी वीरता को में नमन करता हूं।सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्य्क्ष गुंजन यादव, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण सिंह , बारीडीह मंडल अध्य्क्ष संतोष ठाकुर, गोलमुरी मंडल अध्य्क्ष अजय सिंह, प्रोबिर चटर्जी राणा, प्रेम झा, शरद सुमन सिंह, बंटी अग्रवाल , कुमार अभिषेक, अमिश अग्रवाल,बिनोद गुप्ता, ऋषभ सिंह, भरत बेहरा, सशी पांडेय, संतोष राव, अनिकेत सिंह, आदि उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विजय दिवस के अवसर पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना टिनप्लेट

Thu Dec 17 , 2020
जमशेदपुर: विजय दिवस के उपलक्ष पर क्रीड़ा भारती, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन एग्रिको मैदान में किया गया| सह आयोजक के नाते पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर 1971 के वॉर हीरो सूबेदार मेजर नीलकमल महतो जी का आशीर्वाद सभी खिलाड़ियों को […]

You May Like

फ़िल्मी खबर