जनकल्याण के लिए शिव अभिषेक

39

जमशेदपुर : सोमवार को पूर्णिमा के दिन जमशेदपुर पूर्वी के लोकप्रिय विधायक सरयू राय के द्वारा टेल्को आजाद मार्केट कांवरिया धाम शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर सम्पूर्ण जनकल्याण तथा निवासियों के लिए सुख शांति और संपन्नता की कामना की गई ।  मंदिर के पुजारी चंद्र देव तिवारीऔर रवि तिवारी ने विधायक के द्वारा नारियल एवं चंदन पुष्प,बेलपत्र का अर्पण करवाया।

विधायक के साथ टेल्को मंडल भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारी एवं कर्मठ सदस्य साथ थे। उल्लेखनीय नामो में टीआरएफ लेबर यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह एवं मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी और रवि उपाध्याय,अभय सिंह तथा टेल्को मंडल के प्रभारी विकास कुमार गुप्ता महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू सिंह उपस्थित थे।
पूजा के उपरांत मंदिर कमेटी एवं आजाद मार्केट बाजार कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक हुई ,जिसमें समिति के द्वारा विधायक जी एवं उनके साथआए हुए सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात बाजार कमेटी के लोगों ने स्थानीय समस्याओं से विधायक जी को अवगत करवाया और आग्रह किया कि उन समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र निवारण करवाने का कष्ट करें।
मंदिर के लिए एक शौचालय निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बाजार कमेटी से सर्व शशि शेखर सिंह रवि कुमार दोकानिया श्याम इलेक्ट्रॉनिक्स के श्याम अग्रवाल ,कुंदन प्रसाद, पवन सिंह सुरेंद्र मिश्रा कैलाश अग्रवाल श्रीकांत राय शंभू शाह घनश्याम शुक्ला मिथिला स्वीट पूजा स्वीट्स के लोगों ने विधायक जी का अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

25 जून को काला दिवस मनायेगी भाजपा, आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले योद्धाओं को पार्टी करेगी सम्मानित

Thu Jun 24 , 2021
आपातकाल में किए अत्याचार के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस -डाॅ गोस्वामी जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि 47 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की […]

You May Like

फ़िल्मी खबर