झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद से हटाए गए शैलेश कुमार

7

19 जुलाई को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किए गए शैलेश कुमार सिंह पद से हटा दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने उन्हें इस पद से विमुक्त कर दिया है। उन्हें झारखंड सरकार में कार्मिक विभाग में योगदान देने को कहा गया है। भारत निर्वाचन आयोग के पत्र आने के बाद शैलेश ने संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी महादेव धान को अपना प्रभार सौंप दिया।
भारत निर्वाचन आयोग ने अब राज्य सरकार से मुख्य निर्वाचन पद के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन पदाधिकारियों के नाम मांगे हैं। आयोग इनमें से एक नाम पर अपनी स्वीकृति देगा जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जाएगी। इससे पहले महज छह दिन पहले शैलेश को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत ही एल खियांग्ते की जगह पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया था।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में इसका भी जिक्र किया गया था। अब अचानक उन्हें पद से हटाए जाने को लेकर तरह-तरह के कयास लग रहे हैं। इस संबंध में जब भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1991 बैच के पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने इस पर किसी प्रतिक्रिया देने से इन्कार किया। इधर, मंत्रिमंडल निर्वाचन आयोग में इसपर भी चर्चा है कि शैलेश ने स्वयं इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया था।

शैलेश की पत्नी हैं भाजपा में
शैलेश कुमार सिंह की पत्नी परिणीता सिंह बिहार में भाजपा की नेत्री हैं। वे झारखंड में ही वर्ष 2014 में भाजपा में शामिल हुई थीं। चर्चा है कि शैलेश ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर योगदान देने के बाद इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग को दी थी, जिसके बाद आयोग ने उन्हें पद से मुक्त कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कडरू ब्रिज के पास बैठे युवक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Fri Jul 26 , 2019
राँची :- अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कडरू गोल्ड जिम के पास गुरुवार की रात एक युवक को कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। जख्मी युवक का नाम शाहरुख बताया जा रहा है। वह हिंदपीढ़ी के नाला रोड कराने वाला है। खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं […]

You May Like

फ़िल्मी खबर