झारखंड काे आज मिल जाएगी कोविशील्ड की 2.57 लाख वैक्सीन

113
  • 15 जुलाई काे मिलनी थी, सरकार के आग्रह पर पहले मिल रही
  • केंद्र सरकार ने जुलाई में झारखंड के लिए 33 लाख टीके आवंटित किए थे

जमशेदपुर :काेराेना टीके की कमी से जूझ रहे झारखंड काे साेमवार सुबह काेविशील्ड के 2,57,790 डाेज मिल जाएंगे। इसे तत्काल जिलाें में भेज दिए जाएंगे, ताकि टीकाकरण अभियान सामान्य ढंग से चल सके। पहले ये टीके 15 जुलाई काे मिलने थे। लेकिन इससे पहले ही राज्य में टीके करीब-करीब खत्म हाे गए।
इसके बाद सरकार के आग्रह के बाद केंद्र सरकार ने झारखंड काे तय समय से पहले टीके देने का फैसला किया। इधर, रविवार काे झारखंड में वीकेंड वैक्सिनेशन अभियान चलना था, पर वैक्सीन की कमी के कारण सिर्फ 20 हजार टीके ही लगे। अधिकतर केंद्रों पर नो वैक्सीन के बोर्ड लगे थे। टीकाकरण अभियान तो चला, लेकिन राज्यभर में नाममात्र लोगों को ही टीके लगाए गए।
केंद्र सरकार ने जुलाई में झारखंड के लिए 33 लाख टीके आवंटित किए थे। साेमवार काे टीके आने के बाद झारखंड काे इस महीने 9.5 लाख टीके मिल जाएंगे। हालांकि राज्य सरकार ने कई बार केंद्र काे पत्र लिखकर टीके का काेटा बढ़ाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजमो जोन 3 बिरसानगर में समिति गठित

Mon Jul 12 , 2021
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा बिरसानगर मंडल द्वारा आज जोन नंबर 3 के प्रितपाल सिंह के घर के प्रांगण में सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जोन नंबर 3 के प्रभारी प्रितपाल सिंह ने की। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के लिए जोन स्तरीय और […]

You May Like

फ़िल्मी खबर