जिला अध्यक्ष बिजय खॉ जी का छ: दिवसीय प्रखण्ड स्तरीय तुफानी दौरा का छठा दिन

2

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव जी, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के दिशार्निदेश पर दौरा के क्रम में छठा दिन जिला अध्यक्ष बिजय खॉ जुगसलाई बिष्टुपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी* एवं साकची प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अन्तर्गत बैठक का आयोजन छठवा दिन आयोजित किया गया।
प्रखण्ड स्तरीय बैठक को मुख्य अतिथि बिजय खॉ ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रखण्ड पदाधिकारी जनता के समस्याओं को संकलित कर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, जलापूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग से संबंधित पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, जेएनएसी के कार्यपालक पदाधिकारी से मिल कर जनता के समस्याओं को समाधान करें। यदि कुछ समस्या समाधान नही होता है तो जिला कांग्रेस कार्यालय को पत्र प्रेषित करें। जिसे जिला अध्यक्ष के व्दारा उपायुक्त को जनता के समस्या को पहुँचाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर खाद्य मंत्री डॉ रामेश्वर उरॉव , स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता , ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री आलमगीर आलम एवं कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख जी तक मामले को पहुँचाया जाएगा।
संगठन में कार्य करने वाले जिम्मेदार लोगों को जोड़ कर प्रखण्ड कमिटी में दायित्व सौंपें। कांग्रेस पार्टी को हर घर तक पहुँचाएें यही बड़ी उपलब्धि होगी।

बिष्टुपुर जुगसलाई बिष्टुपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी का संगठनात्मक बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष अभिजीत सिंह के अध्यक्षता में तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में सुबह 11.00 बजे से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का अध्यक्षता अभिजीत सिंह प्रखण्ड अध्यक्ष , स्वागत भाषण प्रखण्ड प्रभारी अमरजीत नाथ मिश्रा ने तथा बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया, कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कमल किशोर अग्रवाल, के के शुक्ला, सुदर्शन तिवारी, नजीर अफ्सर खान, रंजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
बैठक को कांग्रेस नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कांग्रेसजन संगठन को बहुत मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता प्रखण्ड अध्यक्ष अभिजीत सिंह, प्रखण्ड प्रभारी अमरजीत नाथ मिश्रा, मो मोईनुद्दीन उर्फ बाबु, मो अब्बास अली, प्रखंड उपाध्यक्ष संदीप सिंह, चरण पाल सिंह, विकास मुखी, मुन्ना सिंह आसिफ शेख, पप्पू सिंह, उदय घोष, अभिषेक सिंह, आमिर गद्दी, पंकज नेक, मोहम्मद टिंकू एवं अन्य पदाधिकारी समेत कांग्रेसजन मौजूद रहें।
साकची प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी का प्रखण्ड स्तरीय संगठनात्मक बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष राहुल गोस्वामी के अध्यक्षता में साकची प्रखण्ड कांग्रेस में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष बिजय खॉ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रखण्ड प्रभारी प्रिंस सिंह ने तथा संगठनात्मक बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद वरीय उपाध्यक्ष ने किया।
बैठक में विशेष रूप से रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन समिति, शत्रुघन प्रसाद, संजय साह, लक्ष्मण चन्द्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में साकची थाना क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नवीन मिश्रा, सीतारामडेरा थाना क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नीरज सिंह, विपिन बिहारी, मयंक प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, नीरज साहू, अवतार सिंह, रिशु तिवारी, प्रकाश कुमार, धीरज सिंह, आशीष सिन्हा, विवेक सिंह, प्रदीप यादव, प्रकाश कुमार, राहुल राजवंशी सहित प्रखण्ड पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदिवासी उराँव समाज समिति का क्षेत्रीय शाखा पदाधिकारियों का चुनाव हुआ

Sun Dec 20 , 2020
कुल मतदाता-237,कुल मतदान-202 पुरुष-105,महिला-97.information gजमशेदपुर: आज रविवार को बिरसानगर स्थित उरांव सामज भवन में आदिवासी उराँव समाज समिति का क्षेत्रीय शाखा पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें तीन पदों के लिए चुनाव गुप्त मतदान से चुनाव करवाया गया जिसमें मुख्य चुनाव प्रर्यवेचक बुधराम टोप्पो के देख रेख में एवं 24 सदस्य […]

You May Like