जमशेदपुर : गोविंदपुर उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना काल में अपनी सेवा देने वाले डॉक्टर जेपी लाल का आज देहांत हो गया। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 20 अगस्त को उन्हें टाटा मोटर्स कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वे गोविंदपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में सेवा देने के बाद लक्ष्मीनगर, मानगो, बिरसानगर सेवा देने के बाद जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी बनाए गए थे। उनके सेवा, सहयोग को सबों ने सराहा। उनके निधन से गोविंदपुर के पंचायत प्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिला परिषद सदस्य सुनीता शाह, उप मुखिया संघ के अध्यक्ष सतवीर सिंह बग्गे, गांधी विचार मंच के अध्यक्ष शाल देव शाह, मुखिया संजय शाह, रमेश अग्निहोत्री समेत तमाम पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है की गई।
Next Post
मेडिका अस्पताल बंद होना ,गम्भीर मामला : दिनेश
Thu Aug 27 , 2020
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मेडिका अस्पताल की सेवा बंद होने से कर्मियों के समक्ष अचानक से बेरोजगारी की स्थिति उतपन्न हो गई है, वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर सहित आसपास के मरीजों के सम्मुख स्वास्थ्य संकट आन पड़ी है। हज़ारों मरीज़ मेडिका के चिकित्सकीय सेवाओं पर आश्रित थें। यह एक गम्भीर […]
