गोविंदपुर की शशि यादव दीघा से भाकपा माले के चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगी चुनाव

39

जमशेदपुर : बिहार विधानसभा चुनाव में शहर की बेटी गोविंदपुर पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाली शशि यादव महागठबंधन की ओर से पटना जिला के दीघा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। महागठबंधन में भाकपा माले को जो उन्नीस सीटें मिली हैं उनमें दीघा भी शामिल है। सोमवार को दीघा सीट से शशि यादव के नाम की घोषणा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। शशि को महागठबंधन का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यहां जमशेदपुर में वामपंथी खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। शशि यादव को उम्मीदवार बनाने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्ति करते हुए भाकपा माले पूर्वी सिंहभूम के पूर्व सचिव एस के राय ने कहा कि यह जमशेदपुर के वामपंथी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।

कौन है शशि यादव
दीघा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की उम्मीदवार बनाई गई शशि यादव भाकपा माले की वरिष्ठ नेता हैं। वे जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर की रहनेवाली है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र जीवन से ही आल बिहार स्टूडेंट्स यूनियन ने सक्रिय होकर कर दी थी। वे पूर्वी सिंहभूम जिला स्टूडेंट्स यूनियन की कार्यकारिणी सदस्य रहीं हैं। नब्बे के दशक में जमशेदपुर में जो छात्र आंदोलन हुए उनमें उनकी सक्रियता थी। ऑल बिहार स्टूडेंट्स यूनियन के पूर्व संगठन मंत्री और जमशेदपुर के स्थापित छात्र नेता रहे एस एन एस जिज्ञासु ने बताया कि नब्बे के दशक में ही शशि यादव जमशेदपुर के महिला आंदोलन में भी सक्रिय रहीं और कई आंदोलनों में हिस्सा लिया। उनके पिता सीएसपी यादव भाकपा माले के जमशेदपुर में वरिष्ठ नेता रहे हैं। उनकी मां जनवादी महिला समिति, जमशेदपुर की अध्यक्ष रही हैं और महिला आंदोलन की नया आयाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ने बच्चों के बीच मास्क एवं बिस्कुट का वितरण किया

Tue Oct 6 , 2020
जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब जमशेदपुर के द्वारा बच्चों के बीच मास्क एवं बिस्कुट का वितरण किया गया, एडिटर बबिता शर्मा ने जानकारी दी कि आज इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ने हैप्पी स्कूल, कपाली बस्ती के बच्चों के बीच मास्क एवं बिस्कुट का वितरण किया ताकि बच्चे अपनी सुरक्षा इस […]

You May Like

फ़िल्मी खबर