करीम सिटी कॉलेज में विदाई समारोह

3

जमशेदपुर : जमस्बेदपुर करीम सिटी कॉलेज में आज एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया । जिसमें विगत वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त हुए पूर्व प्राचार्य डॉक्टर मोहम्मद ज़करिया के साथ-साथ दो प्राध्यापक डॉ. अशरफ़ बिहारी तथा डॉक्टर अनवर अली को भी विदाई दी गई। इस सभा को लगभग सभी वरिष्ठ
प्रधानाध्यापक तथा कर्मचारी संघ के अधिकारियों ने संबोधित किया और सेवानिवृत्त होने वाले महानुभावों के प्रति अपने विचार और उनसे अपने व्यक्तिगत संबंधों की चर्चा की। इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अनवर शहाब ने बताया कि डॉक्टर मोहम्मद जकरिया साहब की सेवा अवधि महाविद्यालय के लिए एक सवर्ण युग रहा। वे एक सफल प्राचार्य और कुशल प्रशासक साबित हुए। डाॅ. अशरफ़ बिहारी एक शीतल स्वभाव के आध्यात्मिक व्यक्ति हैं, उन्होंने हमेशा हम सबको अपना प्यार दिया। डॉक्टर अनवर अली के संबंध में उन्होंने यह कहा कि वे योग्य शिक्षक होने के साथ-साथ एक सफल एन.एस. एस. ऑफिसर के तौर पर हमेशा याद किए जाएंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय, महाविद्यालय शिक्षक संघ तथा महाविद्यालय कर्मचारी संघ की तरफ से उन्हें पुष्प गुच्छ के रूप में अपनी श्रद्धा तथा उपहार से सम्मानित किया गया। अंत में तीनों सेवानिवृत्त होने वाले प्राध्यापकों ने सभा को संबोधित किया। डॉक्टर मोहम्मद ज़करिया ने अपने संबोधन में कहा कि जब मैं जमशेदपुर आया था तो यहां मेरा कोई नहीं था परंतु आज यह प्रतीत होता है कि पूरा शहर मेरा है।
डाॅ. ज़करिया को उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद करीम्स ट्रस्ट ने अपना सचिव बना लिया है। अतः उनके लिए यह सभा विदाई के साथ-साथ सचिव के रूप में स्वागत समारोह भी था। यही कारण था कि सभा में उदासी के साथ-साथ एक उत्साह भी देखा गया। लंबे समय तक चलने वाली इस सभा की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. मोहम्मद रेयाज़ ने की तथा संचालन मास कम्युनिकेशन विभाग की प्रभारी डॉ. नेहा तिवारी ने किया। अंत में डॉ. मोहम्मद मोइज़ अशरफ ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभा की समाप्ति की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सचिव, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार दुर्गा शंकर मिश्र ने मुलाकात की

Fri Feb 5 , 2021
जमशेदपुर/रांची: रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सचिव, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार दुर्गा शंकर मिश्र ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मिश्र ने नगर विकास विभाग की योजनाओं की कार्य प्रगति पर चर्चा की। इस मौके पर संयुक्त सचिव, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार श्री अमृत […]

You May Like

फ़िल्मी खबर