अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली में पंजीकृत, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर झारखण्ड की जिला कार्यसमिति का ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस में विलय

3

जमशेदपुर : ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के कायस्थ समाज को एकजुट करने के सिधान्तो से प्रेरित होकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत पूर्वी सिंहभूम झारखण्ड के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद जीकेसी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा तथा जीकेसी के युवा राष्ट्रीय महासचिव कुमार आर्यन की उपस्थिति में अपनी जिला कार्यसमिति का विलय वर्चुअल बैठक के माध्यम से कीया | विलय समारोह को सम्बोधित करते हुए ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि सतीश कुमार श्रीवास्तव तथा उनकी टीम के जीकेसी में विलय से जीकेसी को बहुत मजबूती मिलेगी तथा ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस द्वारा कायस्थ समाज की एकजुटता वैश्विक स्तर स्थापित करने के उद्देश्य की लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होगी | जीकेसी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने कहा की पूर्वी सिंहभूम झारखण्ड की कायस्थ बहुल जिलों में से एक है तथा इस कार्यसमिति के विलय से झारखण्ड में कायस्थ समाज की एकजुटता का संदेश जायेगा | ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने इस विलय का स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाये दी |
विलय समारोह को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत के जिला महासचिव शशि मेहता ,जिला उपाध्यक्ष संदीप सिन्हा ,मनोरंजन सिन्हा, गोपाल प्रसाद, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, इंद्र सिन्हा, हर्ष, आशुतोष लाल दास सहित अनेक लोगो ने अपना समर्थन दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भरत सिंह बने मोदी युवा मंच के मुख्य संरक्षक

Sun May 16 , 2021
जमशेदपुर: मोदी युवा मंच के संस्थापक सदस्यों द्वारा विगत कई दिनों से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह को मोदी युवा मंच का मुख्य संरक्षक बनने हेतु प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद आज रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने मुख्य संरक्षक बनने पर अपनी सहमति […]

You May Like

फ़िल्मी खबर