कदमा में अवैध निर्माण कार्य को एसडीओ के आदेश पर शनिवार की दोपहर पुलिस ने रोक लगाई

4

जमशेदपुर:कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती गंगापथ घोड़ा चौक के पास चल रहे अवैध निर्माण कार्य को एसडीओ के आदेश पर शनिवार की दोपहर कदमा पुलिस ने रोक लगा दी है। दो दिनों के अंतराल में कदमा पुलिस ने दो बार इस कार्य को बंद करवाया है। एसडीओ ने निर्माण कार्य को बंद करवाने के साथ-साथ सीओ अनुराग तिवारी को इसके लिए जांच करने का भी आदेश दिया है। इस जमीन पर पूर्व में मुंबई की कर्निवाल कंपनी की ओर से मॉल बनाने की योजना थी। जमीन की कुछ हिस्से पर कब्जा होने के कारण कंपनी के अधिकारियों ने कहा था कि जमीन को कब्जा मुक्त होने के बाद ही हेंड ओवर लेंगे। इसके बाद से जमीन पर कब्जा करके अवैध रूप से मकान बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। इस जमीन पर अवैध निर्माण को छह माह पूर्व भी कदमा पुलिस की ओर से बंद करवाया गया था। निर्माण कार्य कराने वाले व्यक्ति के बारे में बताया जा रहा है वह उंची पैरवी वाला होने के कारण रोक के बावजूद बार-बार निर्माण कार्य शुरू करवा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला पदाधिकारी के आदेश पर साठी थाने पर लगा जनता दरबार

Sat Dec 26 , 2020
भूमि विवाद से संबंधित मामलों का हुआ समाधान जमशेदपुर/चंपारण :पश्चिम चंपारण के साठी थाना पर भूमि विवाद से संबंधित मामलों के समाधान के लिए अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष की उपस्तिथि में भूमि विवाद का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। कुछ मामलों में जाँच के लिए राजस्व कर्मचारियों को समाधान करने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर