

जमशेदपुर ।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संरक्षक चन्द्रगुप्त सिँह एवं झारखण्ड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शम्भूनाथ सिँह के संयुक्त नेतृत्व में मानगो स्थित भाजपा नेता विकास सिँह एवं कांग्रेस नेता श्री पप्पू सिँह के परिजनों से मुलाक़ात कर उन्हें ऊपर स्थानीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता के सह पर प्रशासन द्वारा हो रहें अत्याचार एवं जुल्म की जानकारी लीं। सम्बंधित विषय पर जिला के उपायुक्त महोदय से मिलकर उनका ध्यान आकृष्ट करवाया। साथ ही साथ पीड़ित परिवार के साथ हर सम्भव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। मौक़े पर उपस्थित वक्ताओ ने कहा की अगर जल्द से जल्द क्षत्रिय समाज के प्रति हो रहें जुल्म को ना रोका गया तो स्थिति बेकाबू हो जायेगा, जिसकी सारी जवाबदेही जमशेदपुर जिला प्रशासन की होंगी।
मौक़े पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संरक्षक चन्द्रगुप्त सिँह, प्रदेश महामंत्री समरेश सिँह, जिला महामंत्री अमित सिँह परमार, जिला उपाध्यक्ष रौनक सिसोदिया,रवि राजू, सौरभ राहुल सिँह, जिला मंत्री अमर सिँह,विशाल सिँह, रंजन सिँह, रमेश राजू,आदित्यपुर नगर अध्यक्ष रितेश सिँह, बिनय सिँह, झून्ना सिँह, संतोष सिँह, श्रीकांत सिँह, शुभम सिँह, अभय सिँह, पवन सिँह रजनीश, बबुआ सिंह,आनंद सिंह अनंत सिंह आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।