Lockdown में राहत दी गयी, स्कूल खुलेंगे, रेस्टोरेंट और होटल रविवार समेत हर दिन रात दस बजे तक खुला करेगा

88

जमशेदपुर/रांची :  झारखंड में लॉकडाउन में राहत दी गयी है। शुक्रवार को झारखंड के आपदा प्रबंधन प्राधिकार की रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गयी जबकि कोरोना के वर्तमान हालात पर चर्चा विस्तार से की गयी। केरल, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गयी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दौरान जिंदगी को बचाने से लेकर जिंदगी को चलाने के लिए जरूरी आर्थिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। इस दौरान बताया गया कि अभी लॉकडाउन को पूरे तौर पर हटा देना उचित नहीं होगा। इस कारण हल्का सा राहत जरूर दी गयी। मीटिंग के बाहर निकलकर आये राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि सभी बिंदूओं पर चर्चा की गयी है।

करीब दो घंटे तक यह बैठक चली है।

  • रविवार को होटल वगैरह खुलेगा. फल, दूध, मेडिकल, ग्रोसरी का सामान की दुकानें रविवार को खुलेगी।
  • होटलों और रेस्टोरेंट को रात दस बजे तक खोलने का आदेश दे दिया गया है।
  • सरकारी और निजी कार्यालय सौ फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेगा।
  • स्कूलों में कक्षा 9, 10, 11 और 12 अब क्लास चलेगी। अभिभावकों से इजाजत लेने के बाद ही बच्चों को बुलाने को कहा गया है।
  • कोई प्रार्थना सभा नहीं होगी. दोपहर 12 बजे तक ही स्कूल और कॉलेज चलेगी। यूजी, पीजी और फाइनल इयर की कक्षाएं कॉलेजों में चलेंगी।
  • स्किल डेवलपमेंट सेंटर में आइआइटी से जुड़े सारे सेंटर खुले रहेंगे. सभी तरह की राष्ट्रीय और राज्य स्तर की परीक्षा को इजाजत दी गयी है।
  • अंतरराज्यीय बस सेवा की अनुमति दी गयी है. शादी-विवाह में 50 लोगों की संख्या को बढ़ाकर 100 कर दिया गया है।
  • रेस्टोरेंट और होटल रविवार समेत हर दिन रात दस बजे तक खुला करेगा. बैठाकर खिलाया जा सकता है।
  • सारे कोचिंग सेंटर को खोलने की इजाजत दी गयी है।टीकाकरण कराना अनिवार्य होग। निवेदन किया गया है कि एसी के क्लास नहीं हो और बच्चों को दूर बैठाकर क्लास लेने को कहा गया है।
  • दोपहर 12 बजे तक ही स्कूल चलेगा. दोपहर 12 बजे तक ही खुलेगा, चाहे क्लास सुबह 6 बजे से ही खोल दी जाये।
  • प्रार्थना सभा पर रोक रहेगी। रेस्टोरेंट को छोड़करसारे दुकानें रात 8 बजे तक ही चलेगी।
  • होटल और रेस्टोरेंट के अलावा शेष सभी दुकानें रात 8 बजे तक ही खुलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुमार आर्यन को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान-21

Sat Jul 31 , 2021
जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर निवासी व ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस राष्ट्रीय युवा संभाग के महामंत्री कुमार आर्यन को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान-21 प्राप्त हुआ है। समाज हित में काम करने को लेकर शुक्रवार को पटना में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की ओर से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद व ग्लोबल […]

You May Like

फ़िल्मी खबर