जमशेदपुर: जमशेदपुर में चोरी ,छिनतई, हत्या एवम दुष्कर्म का मामला काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में एक और घटना घटी जब मंगलवार को बिस्टुपुर क्षेत्र में महिला शिक्षिका से 6 लाख की छिनतई कर बाइक पर सवार दो युवक फरार हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी खोज बिन की मगर चोरों का पता नही चल पाया । बाल्डविन कदमा में शिक्षिका रही रुमा डे सेवानिवृत हो चूकी हैं। वे फिलहाल जमशेदपुर से बेंगलूर सिफ्ट कर चूकी हैं। वे जमशेदपुर आयी थी। बिष्टुपुर मेन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 6 लाख रुपये निकालकर उसे बैग में रख लिया और बैंक ऑफ बडौदा में जमा करने जा रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से बैग छिनतई कर ली और फरार हो गये। सूचना के बाद सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार व बिष्टुपुर थानेदार विष्णु रावत मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन शुरु कर दी गयी है। लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं इसीलिए हद तक फरार हैं।
Next Post
बांकुड़ा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए
Tue Feb 23 , 2021
जमशेदपुर /बंगाल: पश्चिम बंगाल के बांकुडा रायपुर परिवर्तन यात्रा में सम्मिलित हुए झारखंड राज्य के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री सह भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।

You May Like
-
12 months ago
मजदूरों के नेता माइकल जॉन की जयंती मनाई गई
-
3 years ago
टेल्को में चोर मस्त,पुलिस पस्त, डेढ़ लाख की चोरी