मानगो गुरुद्वारा बस्ती के रहने वाले तरनजीत सिंह उर्फ शम्मी की रविवार को फिलिपींस में गोली मारकर हत्या

4

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा बस्ती के रहने वाले तरनजीत सिंह उर्फ शम्मी (29) की रविवार को फिलिपींस में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद से तरणजीत की मां जसबीर कौर का रो-रो कर बुरा हाल है। वह साकची में स्थित महिवाल ट्रेडर्स के मालिक गुरदीप सिंह पप्पू का भांजा था।
तरनजीत के दोस्त सिद्धू रंजोत ने बताया कि तरनजीत पहले महिपाल ट्रेवल्स में ही मामा के काम में हाथ बंटाता था। दो वर्ष पूर्व वह अपने एक अन्य मामा कुलदीप सिंह के साथ फिलीपींस चला गया था। जहां उसने एक रेस्टोरेंट आउटलेट खोला था। कुछ महीने पूर्व तरणजीत जमशेदपुर भी आया था।
जानकारी के अनुसार तरणजीत की मां जसवीर कौर और पिता गुरदयाल सिंह अलग अलग रहते हैं। तरनजीत अपनी मां के साथ रहता था जबकि उसका छोटा भाई मोंटी और उसकी बहन पिता गुरदयाल सिंह के साथ रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लुआबासा गांव के ग्रामीण जाहिरा थान में आषाढी पूजा पासा कर अच्छी फसल होने के साथ समस्त गांव के बाशिंदे के सुख शांति की कामना की।

Sun Jul 11 , 2021
जमशेदपुर : लुआबासा गांव के ग्रामीण जाहिरा थान में आषाढी पूजा पासा कर अच्छी फसल होने के साथ समस्त गांव के बाशिंदे के सुख शांति की कामना की। तत्पश्चात आदिबासि कुड़मि समाज लुआबासा ग्रामीण संयोजक नेपाल महतो बानुआर सह संयोजक रंजित महतो बानुआर के अगवाई में लाइआ माइनगर संजय सिंह […]

You May Like

फ़िल्मी खबर