शहीद निर्मल महतो वह वीर योद्धा थे,जिन्होंने कभी भी अपनी जान की चिंता नहीं की- आलोक मुन्ना

125

जमशेदपुर : जमशेदपुर टाइगर क्लब के संस्थापक सदस्य आलोक मुन्ना के नेतृत्व में झारखंड राज्य के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले झारखंड के वीर शहीद सपूत स्वर्गीय निर्मल महतो जी का 34 वा शहादत दिवस के मौके पर कदमा उलियान स्थित स्मारक स्थल पर पहुंचकर उनके मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करके सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से ईचागढ़ की विधायिका सविता महतो भी उपस्थित थी।
शहादत दिवस को संबोधित करते हुए जमशेदपुर टाइगर क्लब के संस्थापक सदस्य आलोक मुन्ना ने कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला दिन है क्योंकि आज के ही दिन को झारखंड अलग राज्य के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाले माटी के वीर सपूत शहीद निर्मल महतो जी को 8 अगस्त 1987 को आज के दिन ही बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस में अपराधियों ने गोली मारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी।
वीर शहीद निर्मल महतो वह वीर योद्धा थे जिन्होंने कभी भी अपनी जान की चिंता नहीं की और लगातार अपने विरोधियों के निशाने पर रहकर भी वह अलग झारखंड राज्य को बनाने के लिए संघर्षरत रहे और आगे चलकर उनके सपनों को तब सच्ची पंख लगी जब 15 नवंबर सन 2000 को अलग झारखंड राज्य अस्तित्व में आया।आज अगर झारखंड राज्य बनाने में सबसे बड़ा योगदान किन्ही को जाता है तो वह झारखंड के माटी के वीर शहीद सपूत निर्मल महतो दा को ही जाता है। आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जमशेदपुर टाइगर क्लब के संस्थापक सदस्य आलोक मुन्ना अंकित दुबे ,मनोज भगत,बिनोय महतो,संजीत सिंह, राजू मलिक,सर्वेश रंजन, ओम शर्मा, रोहित शर्मा, मोनी, विशाल,गुविन्दा,आशीष झा,राहुल सिंह, रितिक, वैभव, उपस्तित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बागबेड़ा को शहरी क्षेत्र से जोड़ा जाए नहीं तो बिजली के बिल को ग्रामीण दर पर लिया जाए - सुबोध झा

Sun Aug 8 , 2021
जमशेदपुर : आठ अगस्त को बागबेड़ा महानगर विकास समिति की बैठक बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोध झा की अध्यक्षता में बरोदा घाट मंदिर प्रांगण में हुई l बैठक को संबोधित करते हुए जल आंदोलनकारी बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष शाह भाजपा नेता सुबोध झा […]

You May Like

फ़िल्मी खबर