राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन सिविल डिफेंस सेल ने बिरसानगर संडे मार्केट में मास्क का किया वितरण

81

जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन सिविल डिफेंस सेल झारखंड प्रदेश कमेटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के द्वारा आज बिरसानगर सन्डे मार्केट में मास्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पश्चात टेल्को आम बगान मैदान में एक बैठक कर संगठन के कार्यों की रूप रेखा तैयार की गई। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य संयोजक श्री मुकेश रॉय जी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी सम्मानित सदस्यों ने अपना परिचय दिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि शंकर केपी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभिषेक, श्री राजकुमार लारोलकर, प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य श्री संतोष सिंह, श्री पंकज कुमार, श्री तायेब सरकार, कोल्हान प्रभारी श्री दिलीप पांडे, जिला अध्यक्ष श्री विनोद सिंह, एवं जिला कमेटी के श्री अजय पांडेय ने अपने अपने विचार रखे। बैठक में यह तय किया गया कि अन्य जिलों में भी संगठन का विस्तार बहुत जल्द किया जाएगा। कोल्हान प्रभारी श्री दिलीप पांडे जी के द्वारा कोल्हान के अन्य जिलों में कमेटी को मजबूत किया जाएगा। राज्य संयोजक श्री मुकेश रॉय जी के द्वारा बोकारो, गिरिडीह, दुमका आदि जिलों में संगठन विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिला के करीब बारह वैसे विभाग जो सीधे जनता से जुड़े हुए हैं उनकी मॉनिटरिंग के लिए अलग अलग प्रभारी बनाए जाएंगे तथा जनता की समस्याओं को लेकर सीधे संबंधित विभागों से पत्राचार प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा और समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। आने वाले सप्ताह में संगठन द्वारा ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष श्री अभिषेक जी को दी गई है। जिला अध्यक्ष श्री विनोद सिंह जी के द्वारा अनाथ आश्रम के बच्चों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया जाएगा।

मास्क का वितरण करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिवक्ता रवि शंकर पांडे ने सीएम हेमंत सोरेन से ट्वीट कर टेल्को थाना के एस आई शिव शंकर प्रसाद की शिकायत की

Sun Aug 2 , 2020
जमशेदपुर : टेल्को बारीनगर में हुए 31 जुलाई की घटना में दो पक्षो में विवाद हुआ था जिसमे एक पक्ष के कन्हैया दुबे को बुरी तरह मार कर घायल किया जिसका एक पक्ष पूरा जिमेदार टेल्को थाना के एस आई शिव शंकर प्रसाद पर आरोप लगाया , क्यूआटी बल के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर