जमशेदपुर:टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री के साथ साथ सभी आफिस बेयर, कमिटी मेंबर, एक्टिव मेंबर, आर के सिंह फैंस क्लब और टाटा मोटर्स के ब्लड कोऑर्डिनेटर मौजूद थे। अतिथि के रूप में जमशेदपुर ब्लड बैंक के एडमिनिस्ट्रेशन हेड संजय चौधरी उपस्थित थे। महामंत्री आर के सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि आज की ये बैठक 21दिसम्बर को गोपेश्वर की जयंती के अवसर पर होने वाले मास ब्लड डोनेशन को बेहतर से बेहतर करने के लिए बुलाई गई है। पिछली बार से इस बार के ब्लड डोनेशन में और भी ज्यादा लोग आने की संभावना को देखते हुए सभी इंतज़ाम को अच्छे से समय रहते कर लेना है। सभी लोग अपने डिपार्ट से ज्यादा से ज्यादा लोगो को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित करें क्योंकि रक्त दान एक महादान है। महामंत्री ने उन सभी लोगो को धन्यावाद किया जिन सभी लोगों ने पिछले ब्लड डोनेशन को सफल बनाने में जी तोड़ मेहनत की थी। जमशेदपुर ब्लड बैंक के एडमिन हेड संजय चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि पिछली बार टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा पहली बार गोपेश्वर जयंती के अवसर पर किया गया था जो कि एक बहुत ही अच्छी पहल थी। इस बार मैं और मेरी टीम और भी उत्साह के साथ इस ब्लड डोनेशन को सभी तरह से बेहतर से बेहतर तरीके से करेंगे जिससे किसी को परेशानी नही होगी।
बैठक में कुछ लोगों को सम्मानित भी किया गया जो निम्नलिखित है-
संजय चौधरी (एडमिन हेड, ब्लड बैंक, जमशेदपुर)
ब्लड कोऑर्डिनेटर:-
आर एस मिश्रा, सुदीप सिन्हा, के एन सूरज, सी खंडाई, डी दत्ता, पार्थो सरकार, एस के चटर्जी, अरनव भद्रा, शिव शंकर सिंह, मोलॉय गुप्ता, अनुपम घोष, रूपेश कुमार सिन्हा, राजा चक्रवर्ती, आनंद प्रसाद, मोहम्मद अफ़ज़ल, विनोद कुमार, पवन कुमार सिंह, अखिलेश कुमार तिवारी, मुकेश शॉ, एस के शर्मा, एस के चौधरी।
ब्लड डोनेशन कैम्प सहायक:-
भास्कर चटर्जी, सुलोचना कुमारी, अंजुम, कमल घोष, अरविंद कुमार।बैठक का संचालन अशोक उपाध्याय जी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।
गोपेश्वर की जयंती के अवसर पर 21दिसम्बर को मास ब्लड डोनेशन
