विवेक विद्यालय में ‘रचनात्मक शिक्षण पद्धति’ पर कार्यशाला

3

जमशेदपुर: जमशेदपुर के विवेक विद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की
गई, जिसका विषय था – ‘रचनात्मक शिक्षण कार्य पद्धति।  कार्यशाला की मुख्य अतिथि
सह वक्त के रूप में  श्रीमती सुनीता सिन्हा, डायरेक्टर
‘मॉउंट लिटेरा जी स्कूल एवं पूर्व प्राचार्या गुलमोहर हाई स्कूल,
टेल्को की सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं को रचनात्मक पद्धति से शिक्षण कार्य करने
के लिए प्रशिक्षित किया। कार्यशाला का शुरुआत सुनीता सिन्हा,विद्यालय प्राचार्य अवधेश सिंह एवं कार्यालय प्रमुख प्रशांत
कुमार दास गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

श्रीमती सिन्हा द्वारा शिक्षकों को छोटे-छोटे क्रिया-कलापों तथा विभिन्न पठन-पाठन की पद्धतियों के बारे में जानकारी दी।
उनके द्वारा बताए गए शिक्षण पद्धतियों के कुछ प्रकरण इस प्रकार हैं-
सकारात्मकता, प्रभावशाली कक्ष-शिक्षण, प्रत्येक क्रिया-कलाप में बच्चों
की सहभागिता, तकनीकों का प्रयोग, पढ़ाई के प्रति बच्चों का दृष्टि कोण आदि।
विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने कार्यशाला को सफलता
पूर्वक संपन्न करने के लिए श्रीमती सिन्हा को एवं सक्रिय भागीदारी
के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को धन्यवाद देते कहा कि विवेक विद्यालय ने सदैव नई-नई पद्धतियों का स्वागत किया है और भविष्य में भी इसी प्रकार के
अन्य कार्यशाला आयोजित करने का पक्षधर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत के विकास को रोकने के अंतरराष्ट्रीय साजिश है किसान आंदोलन - भरत सिंह

Sat Feb 6 , 2021
जमशेदपुर :भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर के समाजसेवी भरत सिंह ने नई कृषि कानून पर हो रहे विरोध को अंतरराष्ट्रीय साजिश बताते हुए कहा कि, विदेशों से लगातार देश के किसानों को भड़काने का काम किया जा रहा है ताकि विकास की राह पर चल रहे भारत को […]

You May Like

फ़िल्मी खबर