झारखंड एनसीपी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले से मिला

5

जमशेदपुर: जमशेदपुर में झारखंड एनसीपी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल एनसीपी के वर्तमान लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले से दिल्ली स्थित उनके आवास पर जाकर मिला।प्रतिनिधि मंडल में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राजा पीटर की धर्मपत्नी आरती देवी, सचिदानन्द सिंह एवं महिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बिजयवासनी पाण्डेय शामिल थी। प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड में वर्तमान संगठन की स्थिति एवं भविष्य में संगठन को मजबूत करने की दिशा में उठाए जा रहे कदम की जानकारी दी गई। सुप्रिया सुले जी ने कहा कि एनसीपी को झारखंड में संगठनात्मक रूप से मजबूत करने की आवश्यकता है। क्योंकि झारखंड में एनसीपी के लिए बडा अवसर उपलब्ध हैं। झारखंड के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कर जिला से लेकर पंचायत एवं प्रखंड स्तर से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए जनमुद्दों को लेकर बडे आंदोलन को खडा कर झारखंड की जनता के बीच एनसीपी के लिए जगह बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। पार्टी हर बूथ 20 यूथ के सिद्धांत पर संगठन को झारखंड में मजबूत करने के लिए पहल करेगी। झारखंड के विकास में अहम भूमिका में आए इसके सफल प्रयास करने के लिए सभी नेताओं को खासकर युवा कांग्रेस के साथियों को विशेष पहल की आवश्यकता है। युवा मोर्चा ही किसी संगठन की रीढ होते हैं। और जिस भी पार्टी का युवा संगठन मजबूत होता है उसी वही पार्टि जनमुद्दों को लेकर संघर्ष कर जनता को न्याय दिला पाती है।मार्च महिने मे झारखंड राज्य में राँची मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार साहब के साथ पार्टी के बडे नेता कार्यकताओं में नई जोश और उतसाह भरने के लिए झारखंड प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। झारखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टि हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरिडोर नहीं बनने से गोविंदपुर के लोग नाराज

Sat Feb 6 , 2021
जमशेदपुर : जमशेदपुर में भारतीय भोजपुरी संघ छोटा गोविंदपुर तीन तल्ला चौक शिव मंदिर के पास शुक्रवार की शाम 7:00 बजे एक बैठक हुई । जिसमें सभी लोग कोरिडोर नहीं बनने पर नाराजगी जतायी है। भोजपुरी संघ के शंभू शरण का कहना था कि अगर कॉरिडोर नहीं बना तो भारतीय […]

You May Like

फ़िल्मी खबर