जमशेदपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125वीं जयंती मनाई गई। जयंती में अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह के साथ साथ सभी आफिस बेयरर, कमिटी मेम्बर और आर के सिंह फैंस क्लब के साथी मौजूद थे। अध्यक्ष, महामंत्री के साथ सभी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के तस्वीर पर पुष्प चढाये। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री श्री आरके सिंह ने अपने भाषण में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जहां पूरे राष्ट्र के लिए अक्षय योद्धा के रूप में जाने जाएंगे। वहीं मजदूर वर्ग के लिए अपने नेता के तौर पर हमेशा याद किए जाएंगे। हम मजदूरों के लिए उन्होंने ट्रेड यूनियन के माध्यम से लड़ाई लड़ी और हमें गर्व है कि जमशेदपुर के मजदूरों को भी इसका लाभ मिला है। हम सब तहे दिल से उनको नमन करते हैं। अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह ने अपने भाषण में कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस हम सभी को देश के प्रति और अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से काम करने का बोध कराते हैं। हम सब ट्रेड यूनियन के नेतृत्वकर्ता हैं हम सबके लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस निश्चित तौर पर आदर्श नेतृत्व हैं और हमेशा बने रहेंगे।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125वीं जयंती मनाई गई
