जंगल से महिला का सिर कटा शव बरामद, नहीं हो पाई शिनाख्त

4

चतरा:- प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बराटपुर जंगल से शुक्रवार को एक सिर कटा महिला का शव प्रतापपुर पुलिस ने बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि चार पांच दिन पहले महिला की हत्या की गई है। शुक्रवार को लकड़हाराें ने क्षेत्र के चौकीदार को इस बात की सूचना दी। उसने चौकीदार को बताया कि बराटपुर गेरूवा पुल के पीछे दाई ओर की कच्ची सड़क के रास्ते में एक सिर कटा महिला का शव पड़ा है। चौकीदार ने इसकी सूचना प्रतापपुर थाने को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। उसके गायब सिर को भी खोजने की कोशिश की जा रही है। शव की पहचान के लिए आस-पास के लोगों को खबर भेजी गई है। नौ माह पहले भी योगियारा के गांगपुर सड़क के किनारे एक महिला की गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई थी। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। क्षेत्र के ग्रामीणों ने चतरा एसपी से आग्रह किया है कि बिहार और झारखण्ड के थाना क्षेत्र से पता कर घटना की सचाई का पता लगाया जाए तथा हत्यारे की पहचान कर उसे कठोर सजा दिलाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बोकारो, रांची, धनबाद, गढ़वा, गोड्डा खूंटी, पाकुड़ में मिल रहे सूखे के संकेत

Sat Jul 20 , 2019
रांची :-  झारखंड के सात जिलों में बारिश सामान्य से आधे से भी कम हुई है. इन जिलों में सूखे के संकेत मिल रहे हैं. स्थिति एक सप्ताह में नहीं सुधरी, तो धान की खेती मुश्किल हो जायेगी. पूरे राज्य में सामान्य से करीब 40 फीसदी कम बारिश हुई है.  […]

You May Like

फ़िल्मी खबर