पोस्टर पॉलिटक्स पर भाजपा ने दी कांग्रेस को नसीहत, अपने दल के तनातनी में भाजपा कार्यकर्ताओं को ना लाएं

4

पोस्टर के सहारे अजय कुमार कर रहे पब्लिसिटी स्टंट, खोई राजनीतिक जमीन तलाशने में लगा रहे अनर्गल आरोप -गूँजन यादव

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार के शहर में लगाये गए पोस्टर हटाने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाने व शिकायत करने को हास्यास्पद बताया है। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस से आम आदमी पार्टी एवं फिर कॉंग्रेस में आये डॉ अजय कुमार अपनी खोई राजनीतिक जमीन तलाश करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। गूँजन यादव ने डॉ अजय कुमार द्वारा पोस्टर पॉलिटक्स के सहारे सुर्खियों में बने रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी अंदुरुनी विवाद में भाजपा कार्यकर्ता को लाने की कोशिश कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं के पास संगठन की बड़ी जिम्मेदारी है। शहर के चौक-चौराहों से पोस्टर हटाना ये भाजपा की संस्कृति व संस्कार नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जनसेवा व जनकल्याण प्राथमिकता है, किसी नेता के पोस्टर हटाने जैसे कार्यो में महानगर के किसी कार्यकर्ता की कोई दिलचस्पी नहीं है। गूँजन यादव ने कॉंग्रेस को अपने दल के नेताओं को सुधारने की नसीहत दी है, साथ ही कहा कि कांग्रेस भाजपा में तांका-झांकी करना बंद करें।

पोस्टर लगाना और हटाना, डॉ अजय कुमार की पब्लिसिटी स्टंट: भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने शहर के चौक-चौराहों से डॉ अजय कुमार के पोस्टर हटाने को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम शिकायत करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रेम झा ने कहा कि डॉ अजय कुमार ने कोरोनाकाल में जमशेदपुर की जनता के हित में एक कार्य भी नही किया है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर पोस्टर के सहारे भ्रम फैलाने से लेकर प्रेस-कॉन्फ्रेंस व पोस्टर हटाने की घटना केवल सुर्खियों में बने रहने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि डॉ अजय कुमार द्वारा जमशेदपुर की जनता के लिए सांसद निधि से ख़रीदे गए एंबुलेंस कबाड़ हो गए हैं। ये एंबुलेंस जुगसलाई के शिवघाट पर धूल फांक रहे हैं। डॉ अजय कुमार जब अपने सांसद निधि की एम्बुलेंस को सुरक्षित नहीं रख पाए तो जमशेदपुर की जनता के कितने हितैषी होंगे इसका अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुष्पा तिर्की के शेल्टर होम में बच्चों के संदेहास्पद आंकड़े पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाये सवाल

Fri Jun 11 , 2021
 आठ महीनों के अंदर 12 बच्चों का रहस्यमयी अंतर का उद्भेदन जरूरी : अंकित ‘मदर इंडिया’ के शेल्टर हाउस में 12 बच्चे ‘मिस्टर इंडिया’ कैसे हुए, जाँच का विषय : अंकित अनाथ बच्चों को संरक्षण देना पुनीत कार्य, लेकिन संचालकों की कार्यसंस्कृति संदिग्ध : अंकित जमशेदपुर : टेल्को के खड़ंगाझार […]

You May Like

फ़िल्मी खबर