जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में आज 6 नए मरीज मिले। नए मरीजाें में 2 की ट्रैवल हिस्ट्री है। जबकि दो की न ताे ट्रैवल हिस्ट्री है, न ही काॅन्ट्रैक्ट हिस्ट्री। 2 महिलाएं संक्रमित के संपर्क में आने से पाॅजिटिव हुई हैं। इनमें एक एग्रिकाे की 52 वर्षीय महिला अाैर दूसरी मानगो आजादनगर की 23 वर्षीय युवती है। युवती मूल रूप से केरल की रहने वाली है। बिना ट्रैवल व काॅन्ट्रैक्ट हिस्ट्री वालाें में एक न्यू पुरुलिया रोड मानगो तथा दूसरा जवाहरनगर मानगो का पुरुष है। वहीं, गाेलमुरी 10 नंबर बस्ती का 52 वर्षीय पाॅजिटिव 10 जुलाई को अहमदाबाद से तथा ह्यूम पाइप छाया नगर की एक 45 वर्षीय महिला 12 जुलाई को कोलकाता से लाैटी थी। सभी मरीजों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है।
You May Like
-
3 years ago
बर्मामाइंस मुखी बस्ती में सैनिटाइजर किया गया