जमशेदपुर:आज बुधवार को छोटागोविन्दपुर चांदनी चौक पर झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पूतला दहन किया गया ।
एक राज्य के अगुवा द्वारा पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए भोजपुरी और मगही भाषीयो पर किए अपने आपत्ति जनक संबोधन में उन्होने दमनकारी बताया। जबकि तथ्य इसके विपरीत है। झारखंड के अलग राज्य के मांग से लेकर इसके चौतरफा विकास में बिहारियों का अदम्य योगदान रहा है। स्थानीय लोगो को पैरों के निचे रखने वाला वक्तव्य अलगाव वाद को बढावा देने वाली है। जहां बिहारियों की संख्या यहां के सर्वांगीण विकास में अपना सर्वस्य दे रहे है वही इनके विरुद्ध राज्य के ऐसी सोच का जोरदार विरोध भोजपुरी संध करती हे।
आज पुलता दहन कर क्रम वार विरोध प्रदर्शन जारी रहेगी। जबतक हेमंत सोरेन सार्वजनिक रूप से माफी नही मांग लेते।

बिहारी एकता जिन्दाबाद नारे के साथ भोजपुरी संध बैनर तले विरोध शुरू की गई । उपस्तिथ जनसमूह आक्रोशित होकर रैली के रूप में गोविन्दपुर चांदनी चौक पर हेमंत सोरेन का पूतला दहन किया गया।
इस मौके पर शम्भु शरण,सुजीत शर्मा भोजपुरी संध के अध्यक्ष अंजय सिंह भोला , संजय सिंह , संतोष सिंह, सुधीर सिंह, मनोज ठाकुर , राजेश शर्मा, मुक्कदर, शैलेश सिंह , प्रमिला देवी, पुष्पा देवी, बबीता देवी , तारा देवी, मिना देवी, गंगा देवी, इंदू देवी, फूलवंती, मौनी बारी एवं भारी संख्या में गोविन्दपुर वासी उपस्थित हुए।