जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने अपने कुशल पदाधिकारी और जमशेदपुर प्लांट ए आई डी एस क्राइम एंड इंटेलिजेंस हेड रजत कुमार सिंह को प्रमोशन देकर अब टाउन एडमिनिस्ट्रेशन का नया डीजीएम बना दिया है। सामाजिक सरोकार रखने वाले रजत कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से ही टाउन एडमिनिस्ट्रेशन में योगदान देने को कहा गया है । कंपनी एरिया के सभी प्रशासनिक कार्यों को रजत कुमार सिंह ही देखेंगे। कार्य कुशल और मृदुभाषी रजत कुमार सिंह अपने सहकर्मियों के बीच भी लोकप्रिय रहे हैं । इतना ही नहीं उनकी सामाजिक कार्यों में भी रुचि रही है । यही कारण है कि नगर प्रशासन मैं उनको लाया गया है ।यहां पर नगर प्रशासन से जुड़ी सभी तरह की प्रशासनिक कार्यों पर रजत कुमार सिंह की नजरें बनी रहेंगी ।
रजत कुमार सिंह काफी तेज तर्रार पदाधिकारी भी माने जाते रहे हैं । यही कारण है कि क्राइम एंड इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट में उन्होंने प्रभावशाली काम किया और कंपनी ने उनकी कुशलता को देखते हुए प्रमोशन दिया है
जमशेदपुर प्लांट टाटा मोटर्स के आई डी एस क्राइम एंड इंटेलिजेंस हेड रजत कुमार सिंहबने टाउन एडमिनिस्ट्रेशन के नए डी जीएम
