1 लाख रंग-बिरंगे दीपों से रामायण कथा को जीवंत कर दिया गया बक्सर बिहार में

जमशेदपुर/बिहार । देव दीपावली पर इस बार देशभर में एक बार फिर दीपावली का नजारा दिखा। वाराणसी और अयोध्या में देव दीपावली पर लाखों दीये दीपावली को भी फीके करते नजर आये। वाराणसी के घाटों पर 10 लाख दीये जलाकर देव दीपावली मनायी गयी। लेकिन एक विश्व रिकॉर्ड बक्सर में बना। यहां 11 लाख 30 हजार रंग-बिरंगे दीपों से रामायण कथा को जीवंत कर दिया गया। इन दीपों से ताड़का-वध और चरणधूलि से माता अहिल्या का उद्धार करते भगवान श्रीराम की ज्योति छवि बनाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया गया। यह आयोजन श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा अहिल्या माता धाम, अहिरौली में आयोजित किया गया था। इस भव्य आयोजन के साथ 9 दिवसीय ऐतिहासिक सनातन संस्कृति समागम का भी शुभारंभ हुआ। वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन मेम्बर की ऑफिशियल अफसर मिस शरीफा ने इसकी विधिवत घोषणा की।

दीपों से यह आकृति भागलपुर से आये कलाकारों ने तैयार की थी। निखिलम आर्ट कुटीर के कलाकार अनिल कुमार के साथ 13 कलाकार आये थे, उनके साथ अन्य स्थानीय कलाकारों ने साथ मिलकर श्रीराम की भव्य ज्योति छवि तैयार की थी। 9 दिनों के अथक प्रयास से इन कलाकारों ने यह भव्य छवि तैयार की, इसके निर्माण में कुल 11 लाख 30 हजार मिट्टी के दीयों का उपयोग हुआ। आकृति को और भव्य बनाने में 17 तरह के रंगों का भी प्रयोग हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 घंटा का अष्टयाम कीर्तन का आयोजन

Tue Nov 8 , 2022
जमशेदपुर। आज मंगलवार को सुबह से ही श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर सिद्धगोरा बाजार जमशेदपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 घंटा का अष्टयाम कीर्तन का आयोजन मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया हैI हरे राम हरे राम, राम राम […]