रांची में दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान को लूटने की कोशिश, विरोध पर दुकानदार को किया घायल

6

रांची :- राजधानी रांची में शनिवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक ज्वैलरी दुकान को लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर दुकानदार को रिवाल्वर की बट से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। मौके पर आसपास के लोगों के जुटने की वजह से अपराधी फरार हो गए। रांची के बरियातु इलाके में स्थित माया ज्वैलर्स नामक दुकान में दोपहर बाद तीन अपराधियों ने धावा बोल दिया। 
दुकान लूटने के क्रम में जब दुकान के मालिक संतोष कुमार सोनी ने विरोध किया तो अपराधियों ने रिवाल्वर की बट से उस पर प्रहार कर दिया। उसे बुरी तरह पीटा। इससे संतोष बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि अपराधी दुकान लूटने में सफल नहीं हो सके। इधर, हल्ला होने पर आसपास के लोग भी जुटे। इसी बीच अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल संतोष को लोगों ने इलाज के लिए रिम्स लाया। यहां उसका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है

घटना के बाद परिजनों और परिचितों को जानकारी मिली तो वे दौड़े-दौड़े रिम्‍स पहुंचे। यहां उन्‍होंने संतोष का हालचाल लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अचानक भयानक हुई कोसी तो जान बचा भागे लोग, खोल दिए गए बराज के सभी 56 फाटक

Sun Jul 14 , 2019
पूर्णिया :-  एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार में कोसी नदी अपने विकराल रूप में आती दिख रही है। पूर्वी बिहर में कोसी-सीमांचल की नदियां उफान पर हैं। शनिवार रात तक कोसी नदी का डिस्चार्ज चार लाख क्यूसेक के करीब पहुंच गया था। इसके बाद कोसी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर