रेल मंडल की महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री निक्की प्रधान और सुश्री सलीमा टेटे का टोक्यो ओलंपिक के लिए चयन

3

जमशेदपुर : रांची रेल मंडल की महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री निक्की प्रधान और सुश्री सलीमा टेटे का चयन टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी कि 16 सदस्यीय टीम में हुआ है।

सुश्री निक्की प्रधान रांची रेल मंडल के परिचालन विभाग में चीफ यार्ड मास्टर के पद पर कार्यरत हैं तथा सुश्री सलीमा टेटे वाणिज्य विभाग में टीटीई के पद पर कार्यरत हैं। निक्की प्रधान का चयन रियो ओलंपिक 2016 के लिए भी हुआ था दोनों युवा महिला हॉकी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व लगातार कर रही हैं।

मंडल रेल प्रबंधक श्री नीरज अम्बष्ठ ने सुश्री निक्की प्रधान एवं सुश्री सलीमा टेटे को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी के 16 सदस्यीय टीम में चयन के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम में 13 खिलाड़ी भारतीय रेलवे मैं कार्यरत हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुमारडुबी पंचायत अंतर्गत कुमारडुबी मध्य विद्यालय में 18+ लोगों को कुल 275 वेक्सीन दिया गया

Fri Jun 18 , 2021
जमशेदपुर : कुमारडुबी पंचायत अंतर्गत कुमारडुबी मध्य विद्यालय में 18+ लोगों को कुल 275 वेक्सीन दिया गया है।जिसमें 163 महिला और 112 पुरुष ने वेक्सीन लिया। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सह कुमारडुबी वासी,पेसे वकील ज्योतिर्मय दास ने आज ग्रामीणों के साथ वेक्सीन लिया। […]

You May Like

फ़िल्मी खबर