पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया पराक्रम दिवस

9

जमशेदपुर: जमशेदपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्व पटल के एक महान नेता ही नहीं वक्तृत्व कला के धनी तथा कुशल संगठनकर्ता भी थे और यही कारण रहा की दुनिया के शक्तिशाली जर्मन नेता हिटलर से लेकर जापान के तोजो तक उनके नेतृत्व के कायल थे। आज यह बात नेताजी की 125 वीं जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस समारोह के दौरान पूर्व सैनिक सेवा परिषद के महामंत्री अनिल सिन्हा ने अपने संबोधन में कही। माला पहनाकर और पुष्पांजलि समर्पित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। विषय प्रवेश योगेश ने किया जबकि संचालन राजेश पांडेय ने किया। नेताजी के बारे में क्रीड़ा भारती के राजीव कुमार और पूर्व सैनिक नवेन्दु गांगुली ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन अवधेश कुमार ने किया। इस अवसर पर संतोष सिंह, आर पी सिंह , सिद्धनाथ सिंह, विजय, जसबीर सिंह, दयानंद सिंह, राजीव, निरंजन शर्मा, वेदप्रकाश पूरी, गौतम लाल, सियाराम, ललित, सुबोध,अमर , कृष्णमोहन, नीरज, देवेंद्र , नवीन, सहित 40 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे और अंत में भारतमाता की जय वन्दे मातरम जय हिंद और वीर नेताजी अमर रहें के नारे लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाल तांड के मोरादा मैदान में विशाल टुसू मेला का आयोजन किया गया

Sat Jan 23 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर में आज बिरसानगर अंतर्गत हुडललूंग पंचायत समिति द्वारा लाल तांड के मोरादा मैदान में विशाल टुसू मेला का आयोजन किया गया। इस टुसू मेला प्रतियोगिता में कूल चार बड़े टुसू प्रतिमा लाए गए थे। प्रथम टुसू प्रतिमा के लिए प्रथम पुरस्कार मोनापिटा के दीपक महतो को नगद आठ […]

You May Like

फ़िल्मी खबर