‘सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच ने स्वर्गीय भिखारी ठाकुर की पुण्य तिथि मनाई’

214

जमशेदपुर : सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच, जमशेदपुर ने भोजपुरी के महानायक व महान सांस्कृतिक योद्धा स्वर्गीय भिखारी ठाकुर की ’49’वीं पुण्यतिथि आज शुक्रवार

को केबुल टॉउन स्थित प्रदीप सिंह भोजपुरिया के आवास पर पुष्प चढ़कर मनाई गई।इस दौरान पूरी तरह मास्क लगा कर सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन किया गया। इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने कहा- स्व0 भिखारी ठाकुर जी को भोजपुरी जगत का शेक्सपियर कहा जाता है उन्होंने सामाजिक कुरीति को दूर करने हेतु कला नाटक जैसे गब्बर घी चोर, बेटी बेचवा, बिधवा बिलाप, बिदेशिया इत्यादि के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाई व उसे दूर करने का साहसिक प्रयास किया।ऐसे महान बिभूति को भोजपुरी समाज नमन करता है।सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच भारत सरकार से मांग करता है कि भिखारी ठाकुर जी को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ दिया जाय।
इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया, यमुना तिवारी ‘हर्षित’, ललित नारायण पाण्डेय, योगेन्द्र यादव, मनोज सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर के स्कूलों में से टेल्को क्षेत्र की स्कूलों ने भी किया उम्दा प्रदर्शन

Fri Jul 10 , 2020
जमशेदपुर : झारखंड बोर्ड के दसवीं बोर्ड के परीक्षाफल के बाद आज शुक्रवार को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। दसवीं (आइएससीई) में कुल 99.3 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है जबकि बारहवीं (आइएससी) में कुल 96.8 […]

You May Like

फ़िल्मी खबर