भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सांसद समेत पूर्व जिलाध्यक्ष से की मुलाकात

3
पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से की मुलाकात

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने शनिवार को सांसद विद्युत महतो एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से उनके आवास जाकर मुलाकात किया। सांसद विद्युत महतो के बिस्टुपुर स्थित आवास पर उन्होंने आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके उपरांत जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के गोलमुरी स्थित आवास पर मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि संगठन में सभी के सहयोग व आशीर्वाद के संग कार्य करेंगे। सांसद विद्युत महतो एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है, उनके अनुभव का पार्टी हित में उपयोग कर जमशेदपुर महानगर को और सशक्त व प्रभावी बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ही संगठन कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने कोरोना संकटकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं से ली जानकारी

Sat Jul 4 , 2020
भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा आशीष किशोर संघ, भालूबासा में किया गया लाइव प्रसारण में जुटे भाजपाई। जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी ली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर