जमशेदपुर : टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल के मेजबानी में इंटर स्कूल कला संस्कृति प्रतियोगिता एक्सपेरंजा 2020 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष की पत्नी शुक्ति सिंह, सचिव केशव मणि, स्कूल प्राचार्य सुमिता डे, उपप्रचार्या रजनी पांडे ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कक्षा छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के कुल 152 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के तहत कई विभिन्न इवेंट्स आयोजित किए गए जिसमें प्रतिभागियों ने घरों में एक्ट करते हुए वीडियो को रिकॉर्ड कर 10 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकृत कर भेजना था। इसके लिए दिए गए लिंक के माध्यम से अपने एक्ट भेजे गए। इसका चयन निर्णायक मंडली द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान संगीत नृत्य, रंगोली, पेंसिल से बना रेखाचित्र, ज्वेलरी मेकिंग, वेजिटेबल एंड फ्रूट आर्ट, मास्क मेकिंग, रैंप वॉक आयोजित किया गया। इसका परिणाम आज शुक्रवार को समापन समारोह के दौरान घोषित की गई। प्रतियोगिता के अंत में लिटिल फ्लावर स्कूल को विजेता एवं विद्या भारती चिन्मया विद्यालय उपविजेता घोषित किए गए। विजेताओं को इ- सर्टिफिकेट तथा उपविजेता को ट्रॉफी, मेरिट सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उप प्राचार्य रजनी पांडे ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।