हर असंभव को संभव करती हैं- भारतीय A

221

जमशेदपुर:अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने इस वर्ष कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, युद्ध वीरों एवं शहीदों के सम्मान में पूरे सप्ताह पौधा वितरण, पौधारोपण एवं कारगिल विजय दिवस के दिन श्रद्धांजलि का प्रोग्राम गोलमुरी पुलिस लाइन में रखा गया था। जिसमें शहर के अनेक क्षेत्रों में पौधारोपण का कर्यक्रम किया गया। आज सप्ताह के अंतिम दिन आर्मी कैम्प सोनारी में सौ पेड़ सागौन आंवला कटहल अमरूद नीम काजू आम जामुन के पेड़ यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मोहित सहाय की अनुमति एवं ऑनरी लेफ्टिनेंट राधेश्याम एवं उनकी टीम के सहयोग से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की फिटनेस टीम जय हो के (फौजी एण्ड फ्रेंड्स) सदस्यों ने मिलकर लगया। इस मौके पर गौरव सेनानियों एवं जय हो के सदस्यों के जोश को देखकर यूनिट के एस एम साहब ने इस नेक कार्य की खुले मन से सराहना की। पेड़ लगाना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है जबकि पूरा विश्व कोरोना महामारी की दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी से दम तोड़ दिए। पौधारोपण के बहुद्देशीय फायदे होते हैं। इसके लिए पूरी टीम को यूनिट की तरफ से एस एम साहब ने बधाई दी एवं भविष्य में हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन डॉक्टर कमल शुक्ला राजू रंजन ने किया जबकि सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यबाद जिला मंत्री दिनेश सिंह ने किया।

कार्य्रकम को सफल बनाने में ऑनरी लेफ्टिनेंट देवानंद सिंह अनिल राय डॉक्टर ताहिर हुसैन जावेद हुसैन प्रोफेसर सुभाष चंद्र मनीष आकाश रोहिला दीप चक्रवर्ती जावेद खान मिथिलेश सिंह दिलीप कुमार नायडू दीपक कुमार महेश जोशी सपत्नी एवं आर्मी कैम्प के वीर जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमशेदपुर महानगर के महासचिव जगदीश चन्द्र महतो कार्यकारिणी सदस्य बिमलेश कुमार सिंह व नविन्दर सिंह का जोरदार अभिनन्दन तार कंपनी एवं जेम्को के कर्मचारियों द्वारा माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया

Sat Jul 31 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर के महासचिव जगदीश चन्द्र महतो कार्यकारिणी सदस्य बिमलेश कुमार सिंह व नविन्दर सिंह का जोरदार अभिनन्दन तार कंपनी एवं जेम्को के कर्मचारियों द्वारा माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया।कार्यक्रम में जगदीश चन्द्र महतो ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय एवं महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह राजू का […]

You May Like

फ़िल्मी खबर