जमशेडपुर :आज दिन सोमवार को साकची गाँधी घाट परिसर में केन्द्रीय शांति समिति एवं सिंहभूम केंदीय वरिष्ठ नागरिक समिति के द्वारा संस्था के सिदगोडा थाना क्षेत्र के अध्यक्ष सह शांति समिति के कर्मठ जुझारु मृदुल भाषी स्व राम किशोर मिश्र के स्मृति में शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सर्व प्रथम सभी सदस्यो ने स्व आर के मिश्र के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शत शत नमन किया।
राम बाबु सिंह ने कहा कि स्व आर के मिश्र एक सामाजिक साहित्यिक मिलनसार वयकितव के धनी थे उनके द्वारा किये सामाजिक उत्थान को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा का स्रोत उठाए जाने का संकल्प लिया इस मौके पर मुख्य रूप से रामबाबू सिंह शिवपूजन सिंह राजन सिंह जे एन अग्रवाल कैलाश प्रसाद डी के पाठक अभिषेक पांडे शंभु मुखी डुंगरी पुजा सिंह विशमभर शर्मा बाल मुकूद मिश्रा तथा परिवार एवं समाज के गन्यमान लोग उपस्थित थे।
शांति समिति के कर्मठ जुझारु मृदुल भाषी स्व राम किशोर मिश्र के स्मृति में शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
