सोनारी के सभी छठ घाटों की साफ-सफाई कराएं जिला प्रशासन

6

जमशेदपुर:आज शुक्रवार को राष्ट्रीय अटल सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार गोंड ,जिला भाजपा नेता सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति के नेतृत्व में सोनारी के कई घाटों का निरीक्षण किया गया। सुबोध झा

जिला भाजपा नेता ने निरीक्षण मैं घाट में गंदगी का अंबार पाया, अगर घाटों की साफ-सफाई नहीं होती है तो छठ व्रत धारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। झा ने जिला प्रशासन से छठ पूजा से पहले सभी घाटों की साफ-सफाई कर व्रत धारियों को सेवा प्रदान करने की मांग की। अटल सेना और बागबेडा महानगर विकास समिति के सदस्य गण भी श्रमदान कर सफाई करेंगे। विजय कुमार गोंड राष्ट्रीय अटल सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा जिला प्रशासन अभिलंब छठ घाटों की साफ-सफाई कराएं इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर घाटों की विस्तृत जानकारी देंगे घाट में गंदगी का अंबार है इसे साफ सफाई करना अति आवश्यक है। निरीक्षण करने वालों में अटल सेना के जिला अध्यक्ष नवीन चौधरी बाग बडा महानगर विकास समिति के युवा मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप मिश्रा, भाजपा नेता रमेश बासके, पंकज कमल पाठक, अखिलेश सिंह, राजेश मिश्रा एवं अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दैनिक भोग/प्रसाद बनाने हेतु पुराने जीर्ण रसोई को नए रूप में स्थापित किया गया

Sat Nov 14 , 2020
जमशेदपुर : आंध्र भक्त श्रीराम मन्दिरम में आज शुक्रवार की सुबह 9 बजे भगवान के तिरुपति में स्थित बालाजी मंदिर की तर्ज पर पूर्ण दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुरूप साफ सफाई एवं प्रसाद की गुणवत्ता को शुद्ध एवं उत्कृष्ट बनाये रखने का प्रबंध करते हुए मार्बल,टाइल्स,लगाकर जीर्णोद्धार कार्य समपन्न होने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर