पलामू के नौडीहा बाजार प्रखंड के करकट्टा में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में पत्थरबाजी हुई

जमशेदपुर/पलामू । पलामू के नौडीहा बाजार प्रखंड के करकट्टा में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में पत्थरबाजी हुई है। इस पत्थरबाजी में एक महिला समेत दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। कार्यक्रम की शुरुआत ठीक हुई थी लेकिन अचानक भीड़ से किसी ने पत्थर चला दिया। इस पत्थरबाजी में महिला डांसर का सिर फट गया।
घटना के बाद कार्यक्रम को बीच में बंद करना पड़ा। सिंगर खेसारी लाल यादव भी बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर निकल गये। मंच से खेसारी लाला यादव ने जनता के बीच अपनी नाराजगी जाहिर की उन्होंने कहा, ‘हम पिक्चर बनाकर अच्छा पैसा कमा लेते हैं। हमें स्टेज प्रोग्राम करने की क्या जरूरत। लोगों का प्यार देखकर मैं इस तरह के प्रोग्राम करता हूं आप लोगों द्वारा इस तरह का व्यवहार अच्छा नहीं लगा। हमें घर पर सुरक्षित बैठना आता है। खेसारी ने कहा, ईंट मार देने से क्या कोई नजदीक आयेगा कोई। अब इस परिस्थिति में कोई कैसे गाना गायेगा। आपको पता है इस कार्यक्रम को कराने में कितनी परेशानी हुई है। मुखिया जी ने आपके लिए यह कार्यक्रम कराया है।

मैं दो रात से सोया नहीं हूं। आप सभी नहीं सिर्फ एक व्यक्ति ये कर रहा है। उस बच्ची का सिर फट गया है। क्या कोई आयेगा। अगर यही व्यवहार रहा तो कोई कभी कार्यक्रम करने नहीं आयेगा। इसी तरह का व्यवहार बड़े भाई पवन सिंह के साथ हुआ था। किसी कार्यक्रम को आप एक पत्थर से बिगाड़ दोगे। अगर ज्यादा चर्बी है तो आओ लड़ लो।
करकट्टा पंचायत की मुखिया मंजू देवी के पति रामबली पासवान की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में लाखों का खर्च हुआ था। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद मनोज कुमार ने किया था। खेसारी लाल यादव ने भक्ति गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की थी । पांच महिला डांसर नृत्य कर रही थीं। भोजपुरी गायक खेसारी को निशाना बनाते हुए भीड़ से पत्थर फेंके गये जो एक महिला डांसर को लगे और पुलिस के दो जवानों को लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

।समृद्धि संस्था के द्वारा सबुज कल्याण संघ में आयोजन हुआ।

Sun Apr 9 , 2023
समृद्धि संस्था के द्वारा सबुज कल्याण संघ में आयोजन हुआ जमशेदपुर। टेल्को सबुज कल्याण संघ मे समृद्धि संस्था द्वारा कार्यक्रम मे मुख्य रूप से शहर की चर्चित जानी मानी हस्ती समाज सेविका एवं भाजपा नेत्री और कई संस्था से जुड़ी एवं कई ब्यूटी खिताब मिसेस एशिया 2019,मिसेस इंडिया इंटरनेशनल2021, मिसेस […]

You May Like

फ़िल्मी खबर