आरा में विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के छात्रों ने तीरंदाजी और तैराकी में पदक लाकर , नेशनल खेलने के लिए तैयार

जमशेदपुर। सीबीएसई तीरंदाजी, पूर्वी क्षेत्र, पटना क्षेत्र और इलाहाबाद क्षेत्र 2022-23 का आयोजन आरएनएस,
दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरा, ​​भोजपुर में दिनांक 07.12.2022 से 10.12.2022 तक किया गया था, जिसमें विद्या भारती चिन्मय विद्यालय ने तीरंदाजी के अंतर्गत निम्नलिखित प्रतिस्पर्धाओं में पदक अपने नाम किया।

रिकर्व (लड़के) अंडर-19 में
शिवेश्वर मुंडा को पहली पारी में स्वर्ण पदक ( दूरी 60 मीटर ), दूसरी पारी में रजत पदक ( दूरी 60 मीटर), कुल मिलाकर रजत पदक, ओलिंपिक राउंड में कांस्य पदक ।

कम्पाउंड (लड़के) अंडर-17 में राज छत्तर को पहली पारी में स्वर्ण पदक(दूरी 50 मीटर) और दूसरी पारी में स्वर्ण पदक (दूरी 50 मीटर), कुल मिलाकर स्वर्ण पदक और ओलंपिक राउंड में स्वर्ण पदक।
ध्रुव महतो को रजत पदक (दूरी 50 मीटर), कुल मिलाकर रजत पदक।

कंपाउंड अंडर-17 टीम को स्वर्ण पदक

रिकर्व (लड़कियां) अंडर-17
अदिति पति को पहली पारी में कांस्य पदक (दूरी 60 मीटर), दूसरी पारी में कांस्य पदक (दूरी 60 मीटर)
कुल मिलाकर कांस्य पदक

इंडियन राउंड (लड़के) अंडर-14 टीम (गौरव सरदार, नीतीश करमाकर, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार) को कांस्य पदक
इंडियन राउंड (लड़कियां) अंडर-14 में सुखराज को कांस्य पदक (दूरी 30 मीटर) और ओलंपिक राउंड में कांस्य पदक, टीम (सुखराज कौर, सौम्या सिंह, दिव्या करमाकर) को कांस्य पदक

व्यक्तिगत स्वर्ण पदक- रिकर्व अंडर-19 लड़के (1 स्वर्ण), कंपाउंड अंडर-17 लड़के(4 स्वर्ण), कम्पाउंड बॉयज़ टीम अंडर-17 (4 स्वर्ण),कुल स्वर्ण- 9
व्यक्तिगत रजत पदक- रिकर्व अंडर-19 लड़के (2 रजत),कंपाउंड अंडर-17 लड़के (2 रजत), कुल रजत- 4
व्यक्तिगत कांस्य पदक- रिकर्व अंडर-19 लड़के (1 कांस्य), रिकर्व अंडर-17 लड़कियां (3 कांस्य),
इंडियन राउंड अंडर-14 लड़कियां (2 कांस्य), इंडियन राउंड बॉयज अंडर-14 बॉयज़ (टीम 4 कांस्य)
इंडियन राउंड गर्ल्स अंडर-14
(टीम 4 कांस्य ),कुल कांस्य -14

कुल पदक 27
सीबीएसई नेशनल का आयोजन विद्या निकेतन स्कूल और जूनियर कॉलेज, पंचगनी, महाराष्ट्र में होने जा रहा है। जिसमें अंडर 17/लड़के कंपाउंड राउंड के लिए राज छत्तर (व्यक्तिगत), ध्रुव महतो(व्यक्तिगत), हर्ष नाग,पीयूष मिश्रा कंपाउंड टीम से चयनित हुए हैं।
रिकर्व अंडर 17 /लड़कियों में अदिति पति और अंडर 19 लड़कों में शिवेश्वर सिंह मुंडा का चयन किया गया है। इंडियन राउंड अंडर-14 लड़कियों में सुखराज कौर और सौम्या सिंह का चयन हुआ है।
11वीं के पीयूष कुमार सिंह ने एलनहाउस पब्लिक स्कूल, झांसी में आयोजित सीबीएसई ईस्ट ज़ोन स्विमिंग (पटना और इलाहाबाद) प्रतियोगिता अंडर 17/ लड़कों की श्रेणी में भाग लिया और 50 मीटर स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता।
बटरफ्लाई – 100 मीटर : स्वर्ण पदक
बटरफ्लाई – 200 मीटर : स्वर्ण पदक
बैक स्ट्रोक – 50 मीटर : स्वर्ण पदक
पीयूष का चयन सीबीएसई, नेशनल के लिए हुआ है।
विदित है कि सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल अंडर-19 ( लड़के और लड़कियां) टूर्नामेंट 2022 की प्रतिस्पर्धा में विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के अंडर-19 लड़कों की टीम जीत हासिल कर सीबीएसई नेशनल के लिए क्वालीफाई हो चुकी है।
विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मीना विल्खू ने विद्यालय के खिलाड़ियों की उक्त सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के खेल विभाग सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई व राष्ट्रीय स्तर के खेल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारीडी हाई स्कूल : 940 अंक के साथ रेड हाउस ओवरऑल चैंपियन बना

Wed Dec 14 , 2022
जमशेदपुर।बारीडीह हाईस्कूल का 20 वां स्पोर्ट्स डे विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर 10वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों ने ड्रिल प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता हलदर द्वारा स्पोर्ट्स मीट को ओपन किया। […]

You May Like

फ़िल्मी खबर